
वाराणसी: कोडिन युक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले का मुख्य सरगना शुभम जयसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल के साथ अब उसके सिंडिकेट मेंबरों के खिलाफ भी कुर्की और जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को सिंडिकेट मेम्बर मनोज यादव की करोड़ों की संपत्ति को फ्रीज किया है।
कोडिन कफ सिरप में आरोपियों के संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस नें मनोज यादव की 20 स्थानों पर स्थित 20 संपत्तियों को जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपी मनोज यादव, उसकी पत्नी मीनू यादव, बेटे लक्ष्य यादव और उसके फर्म के नाम पर खुले बैंक अकाउंट्स में रखे ₹86,51,923 रुपए भी फ्रीज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज यादव ने भारी मात्रा में न्यू फेन्साडील कफ सिरप को वाराणसी और आसपास के जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार करके तस्करी की थी। उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए सारे दस्तावेज भी फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया है कि अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से खरीदी गई प्रॉपर्टी जिसकी कीमत करीब 12,66,54,062 रुपए है, उसे भी फ्रिज किया गया है।
पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल इस वक्त फरार है, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करेंगी। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इसके साथ ही पुलिस इंटरपोल की मदद से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की तैयारी में लगी हुई है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण में प्रदेश भर में 50 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
Published on:
24 Feb 2026 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
