24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी ने भी खाया जहर, हालत गंभीर

सिगरा थानाक्षेत्र में अपनी पत्नी से विवाद के बाद संदीप नामक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी होने के बाद पत्नी नें भी जहर खा लिया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है...

less than 1 minute read
Google source verification

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया इलाके में पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में आकर पति ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी को इस बात की जानकारी होने पर पत्नी ने भी जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया इलाके के रहने वाले संदीप प्रजापति (34) का अपनी पत्नी अनीता के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होते रहता था। मंगलवार की शाम दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई। इसके बाद संदीप ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

मंजर देख बच्चे चिल्लाने लगे

कुछ देर बाद जब अनीता कमरे में पहुंची तो उसने संदीप को फंदे के सहारे झूलता हुआ पाया। इसके बाद अनीता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। बच्चों ने जब यह मंजर देखा तो रोने-चिल्लाने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अनीता को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लंबे समय से था पारिवारिक विवाद

पुलिस के मुताबिक, संदीप का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और प्रतिदिन दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस होती रहती थी। मृतक संदीप के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। संदीप पास में ही पान की दुकान लगाया करता था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।