11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे के घर पर छापेमारी, भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद

नेशनल शूटर है मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी
2 min read
Google source verification
Abbas ansari

Abbas ansari

वाराणसी/गाजीपुर. बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित आवास पर यूपी पुलिस ने गुरूवार को छापेमारी की। जहां से पुलिस ने छह असलहे और 4431 कारतूस समेत भारी मात्रा में शस्त्र सामग्री बरामद की है। अंसारी के खिलाफ लखनऊ में धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है। अब्बास के खिलाफ एसटीएफ की जांच में एक लाइसेंस पर पांच शस्त्र खरीदने के आरोप में शनिवार को ही महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एएसपी क्राइम और सीओ गाजीपुर की टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से उक्त कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए असलहे विदेशी हैं, जिसमें रिवाल्वर, बन्दूक और कारतूस इटली, आस्ट्रिया, स्लोवेनिया से खरीदी हुई है। वहीं, कारतूस अलग-अलग बोर के हैं।

राष्ट्रीय स्तर का शूटर बताकर खरीदे असलहे
अब्बास ने खुद को राष्ट्रीय स्तर का शूटर बताकर विभिन्न बोर के असलहे खरीदे हैं। राष्ट्रीय स्तर के शूटर को सरकार न सिर्फ एक ही लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने का लाभ देती है बल्कि ऐसे व्यक्तियों को असलहों की कीमत में भी छूट मिलती है। अब्बास ने राष्ट्रीय स्तर के शूटर होने से संबंधित दस्तावेज पुलिस को दिए हैं। महानगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह का कहना है कि दस्तावेजों की छानबीन कराई जा रही है।

नेशनल शूटर है अब्बास अंसारी
मुख्तार का बड़ा पुत्र अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) शॉट गन में नेशनल शूटर (National Shooter) है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल भी जीत चुका है। अब्बास ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सियासी पारी का आगाज किया था। हालांकि अपने पहले ही चुनाव में अब्बास को मात मिली थी। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी पूर्वांचल के मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र का पांच बार से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह इस समय जेल में हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग