24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, रंग से सराबोर दिखे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन

वाराणसी कमिश्नरेट की मुस्तैदी से काशीवासियों ने सकुशल होली खेली। थानों में आज रंग खेला जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi Police Holi

Varanasi Police Holi

वाराणसी। काशीवासियों की होली सकुशल संपन्न करवाने के बाद अगले दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों पर जहां होली का रंग बरसा वहीँ पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के आवास पर भी होली का त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया गया। आईपीएस ऑफिसर अपने अधीनस्थों संग होली के रंग में सराबोर दिखे।

पहले संपन्न कराया सकुशल त्यौहार, फिर चढ़ा होली का खुमार
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के जवान गुरुवार को होली के जश्न में डूबे दिखे। कमिश्नरेट के सभी थानों पर जहां होली का जश्न सुबह से ही शुरू हो गया था। वहीँ पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के आवास पर पुलिसकर्मियों ने दोपहर 11 बजे के बाद रंग खेलना शुरू किया। इस दौरान सभी अधिकारी और उनके अधीनस्थ रंग में सराबोर दिखे। इसके एक दिन पहले होली का त्यौहार वाराणसी में सकुशल संपन्न कराया गया।

खेली गई कपड़ा फाड़ होली
शहर के थानों में पोस्टेड जवानों ने सुबह से ही बैरकों में डीजे की धुन पर होली की मस्ती शुरू कर दी थी। ग्रामीण अंचल के थाना परिसर में पुलिस के जवानों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। वहीँ पुलिस कमिश्नर के आवास पहुंचे एडीसीपी संतोष कुमार सिंह, डीसीपी काशी, डीएसपी वरुणा, डीसीपी गोमती ने उन्हें की बधाई दी। वहीं डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली।

बोले पुलिस कमिश्नर
होली के रंग में डूबे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि होली पारंपरिक त्यौहार है। इस त्यौहार में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए इसकी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होती है। ऐसे में अपने घरों से दूर पुलिसकर्मी होली के दिन अपना कर्तव्य और ड्यूटी निभाते हैं। इसके बाद अगले दिन जमकर होली खेलते हैं। आज मेरे आवास पर होली का त्यौहार मनाया जा रहा है जिसमे सभी पुलिसकर्मी होली के रंग में सराबोर हैं।