22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रो सिद्ध नाथ उपाध्याय को उत्कृष्ट शोध परिवेश के सृजन को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

आईआईटी बीएचयू के संस्थापक निदेशक रह चुके हैं प्रो उपध्याय, रसायन अभियांत्रिकी में है महत्वपूर्ण योगदान।

2 min read
Google source verification
प्रो सिद्धनाथ उपाध्याय

प्रो सिद्धनाथ उपाध्याय

वाराणसी. भारतीय प्रौद्योगिकी संसथान, बीएचयू के रसायन अभियांत्रिकी विभाग के एमेरिटस प्रोफेसर एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो सिद्ध उपाध्याय को अंतर्राष्ट्रीय भौतिक विज्ञान अकादमी ने अपना फेलो बनाकर बड़ा सम्मान दिया है। अकदामी ने रसायन अभियांत्रिकी विज्ञान के शिक्षण एवं उसमें शोध के क्षेत्र में प्रो उपाध्याय के अप्रतिम योगदान के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद में 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित 22 वें वार्षिक अधिवेशन में अकादमी का फेलो बनाकर सम्मानित किया। प्रो उपाध्याय भारतीय प्रौद्यिगिकी संस्थान, बीएचयू वाराणसी एवं रसायन अभियांत्रिकी के क्षेत्र के पहले व्यक्ति हैं जिसे यह सम्मान मिला है।

इस अवसर पर प्रो उपाध्याय ने ''बोध आधारित शोध की ख़ुशी एवं उसके लाभ” पर आधे घंटे का पुरस्कार-व्याखान भी दिया। इस दौरान उन्होंने युवा शोधकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने शोध कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए अपना अनुभव साझा किया। साथ ही यह भी बताया कि अगर लक्ष्य पक्का और स्पष्ट है तो साधन की कमी शोध के रास्ते में आड़े नहीं आ सकती है। कोई न कोई वैकल्पिक तरीका निकल ही जाता है। बता दें कि प्रो उपाध्याय इसके पूर्व भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (भारत), इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (भारत) एवं बायोटेक्नॉलजी शोध सोसायटी द्वारा भी फ़ेलोशिप से सम्मानित हो चुके हैं। इस सम्मान समारोह के मौके परदक्षिण अफ्रीका के गणित के विद्वान प्रो ओलुवोले डेनियल मकिंडे को गणित के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए एवं गुरु जम्बेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो टन्केश्वर प्रसाद को भौतिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए फेलोशिप से सम्मनित किया गया।

यह अकादमी 22 वर्ष पुरानी है और इसका मुख्यालय इलाहाबाद में है। यह प्रति वर्ष गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञानं के क्षेत्र के एक एक विद्वान को अपना फेलो बनती है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष प्रो के बी पांडेय हैं जो कई विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके हैं एवं रसायन शास्त्र के विद्वान हैं। इसके जेनरल सेक्रेटरी नेहरू ग्राम भारती (डीम्ड विश्वविद्यालय) के कुलपति हैं।