21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की बहू ने किया इस जिले का नाम रोशन, जीता मिसेज इंडिया ईस्ट का खिताब

बिहार की बेटी हैं प्रज्ञा, दो राज्यों में जश्न का माहौल

less than 1 minute read
Google source verification
Pragya Pandey

Pragya Pandey

वाराणसी. अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं शादी के बाद सिर्फ एक नॉर्मल बहू बनकर ही रह जाती है। वह अपना सारा जीवन अपने परिवार की सेवा में गुजार देती है। लेकिन कहा जाता है अगर आप सच्चे मन से दृढ़-निश्चय के साथ कोई काम करें तो वह काम अपके लिए आसान हो जाता है। बनारस की बहू और बिहार की बेटी प्रज्ञा पाण्डेय ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर बनारस का नाम रोशन किया है। बनारस और बिहार दोनों जगह खुशी का माहौल है।


बता दें कि मिसेज बनारस का खिताब जीतने के बाद लगातार प्रतियोगिताओं और अपने कड़ी मेहनत से प्रज्ञा ने मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। प्रज्ञा पाण्डेय एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं। इनके पति अमित कुमार तिवारी डॉक्टर हैं साथ ही इनका एक 13 साल का लड़का भी है। जिसका नाम आर्यन है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में होने वाले कार्यक्रम में प्रज्ञा ने बिहार और यूपी का प्रतिनिधित्व किया। प्रज्ञा पांडे तिवारी ने बताया इस मंजिल की शुरूआत में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बताया कि उनके परिवार ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। साथ ही बिहार और यूपी को जब हल्द्वानी में प्रज्ञा ने रिप्रजेंट किया तो सारे परिवार की नजर उनपर थी। उनका मामना है कि अगर आप निर्णय कर लें तो आप कोई भी काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले लोगों को मैं यही कहूंगी कि आप किसी चीज के लिए अच्छे से तैयारी करें तो आप जरूर जीतेंगे।