23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले 48 घंटे छाया रहेगा घना कोहरा, आईएमडी का येलो अलर्ट, बारिश का नया फोरकास्ट जारी

बारिश के बाद उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां आईएमडी ने ताजा येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं वाराणसी में भी कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा अगले 48 घंटे घने कोहरे का भी फोरकास्ट है।

2 min read
Google source verification
Up Weather Update Heavy Rain Dense Fog Alert

अगले 48 घंटे छाया रहेगा घना कोहरा, आईएमडी का येलो अलर्ट, बारिश का नया फोरकास्ट जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मौसम का कई सिस्टम एक साथ एक्टिव है। ऐसे में लगातर मौसम खराब हो रहा है। पहले बारिश और अब शीतलहर और कोहरे ने मौसम को बेहाल कर रखा है। इसी बीच आईएमडी ने अगले 48 घंटे का घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित वाराणसी मंडल में यह अलर्ट अगले 48 घंटे के लिए जारी है। ऐसे में सभी जिलों को आईएमडी ने चेतावनी जारी कर दी है। वहीं बारिश को लेकर भी नया फोरकास्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश या वाराणसी मंडल में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। संभावना है कि दो दिन बाद गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

ईएमडी ने जारी किया घने कोहरे का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही वाराणसी मंडल में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यह येलो अलर्ट 8 जनवरी से 9 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। वहीं आज वाराणसी मंडल में ऑरेंज अलर्ट जारी है। शाम होते ही कोहरे की चादर दिखाई देने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मानें तो एक मध्य क्षोभमण्डलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। अब लगभग 56° पूर्व देशांतर के साथ 28° उत्तर देशांतर के उत्तर में चलता है। इससे मौसम में परिवर्तन आने वाला है। अगले 48 घंटे घने कोहरे का फोरकास्ट है। इसके अलावा 9 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का भी फोरकास्ट है पर कोई भी चेतावनी नहीं जारी की गई है।

वाराणसी में आज का तापमान

वाराणसी में सुबह से भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए हैं। कुछ समय के लिए बादलों से रौशनी बाहर आई थी लेकिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन भर बदली के बीच आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। वाराणसी में शाम 4 बजे तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। बादलों की आवजाही बानी हुई है और हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से चल रही है। इसके अलावा चंदौली में तापमान 19 डिग्री है। गाजीपुर में बादलों की आवाजाही के बीच तापमान 21 डिग्री है और हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं जौनपुर में इस समय तापमान 19 डिग्री है।