10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी का ऑडियो मैसेज, कार्यकर्ता EVM स्ट्रांग रूम के सामने से न हटें, एग्जिट पोल की टेंशन नहीं

एग्जिट पोल आने के बाद से कुछ कांग्रेसी भी थे निराशईवीएम को लेकर मचा है सभी जगह हाय तौबा ऐसे में प्रियंका का ये ऑडियो कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहा

2 min read
Google source verification
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हताशा से उबारने के लिए एक ऑडियो जारी किया है। वह ऑडियो में केवल उनका हौसला बढ़ा रही है। उन्हें बता रही हैं कि एग्जिट पोल से हताश न हों। धीरज के साथ 23 मई का इंतजार करें।

प्रियंका ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि एग्जिट पोल से घबराने की जरूरत नहीं है। अलबत्ता ईवीएम की सुरक्षा करने की जरूरत है। उस पर नजर रखने की जरूरत है। इसके लिए स्ट्रांग रूम के सामने डटने की जरूरत है।

कांग्रेस महासचिव का यह ऑडियो बनारस में भी तेजी से वायरल होने लगा है। जिला प्रचार समिति के प्रभारी अनिनल श्रीवास्तव अन्नू ने पत्रिका को बताया कि इस ऑडियो में किसी पर किसी तरह का आरोप नहीं है। बस पार्टी के लोगों का हौसला बढाने की बात कही गई है। ईवीएम की सुरक्षा में लगने की बात कही गई है। एग्जिट पोल पर विश्वास कर अभी से हिम्मत न हारने की बात कही गई है।

बता दें कि मतदान खत्म होने के तुरंत बाद टीवी चैनलों ने जिस तरह से एग्जिट पोल दिखाया जिसमें कांग्रेस का सफाया दिखाया जा रहा है। कई एग्जिट पोल ने तो यूपी में केवल एक सीट रायबरेली की ही दी है कांग्रेस को। ऐसे में कांग्रेसियों में इसे लेकर काफी निराशा रही। इस बात को समझा प्रियंका गांधी ने और तत्काल पार्टी के लोगों को ऑडियो मैसेज भेज कर धैर्य रखने, हताश न होने और ईवीएम की सुरक्षा पर ध्यान रखने की नसीहत दे डाली।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .