
प्रियंका गांधी धरने पर
वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वाराणसी से सोनभद्र जाते वक्त नारायणपुर के समीप स्थानी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें सोनभद्र जाने से रोक दिया गया। पुलिस प्रशासन के इस रवैये से खफा प्रियंका ने सवाल किया कि आखिर किस कानून के तहत मुझे रोका गया। प्रियंका फिलहाल वहीं बीच सड़क पर पार्टी नेताओं संग धरने पर बैठ गई हैं।
बता दें कि सोनभद्र में गत 17 जुलाई को सोनभद्र जिले के घोरावल के मूर्तियां गांव में जमीनी विवाद में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक पक्ष के 9 लोगों की मौत हो गई थई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर लाकर भर्ती कराया गया है। इन मरीजों को देखने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अचानक बनारस पहुंचीं। प्रियंका के वाराणसी आने की सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन ने आनन-फानन में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए।
प्रियंका करीब 10.50 बजे ट्रामा सेंटर पहुंची, एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने उन्हें पिछले दरवाजे से जहां से अस्पताल में भर्ती मरीजों के शव निकाले जाते हैं वहां से अस्पताल के अंदर पहुंचाया। वह सर्जरी वार्ड में गईं और वहां भर्ती मरीजों से मिल कर घटना की जानकारी ली। सबके घाव देखे और इलाज के बारे में जानकारी ली। बमुश्किल पांच मिनट तक वह रुकीं फिर पुलिस ने उन्हें घेरे में ले लिया और कार में बिठा कर ट्रामा सेंटर से रवाना कर दिया। यहां प्रियंका की इच्छा के बाद भी उन्हें मीडिया से नहीं मिलने दिया गया।
बता दें कि ट्रामा सेंटर में दिनेश कुमार (25 वर्ष), जयप्रकाश (17वर्ष), सुखवंती (45 वर्ष), महेंद्र (27 वर्ष), नागेंद्र (26वर्ष) सर्जरी वार्ड तथा केरवा देवी (52 वर्ष) आईसीयू में भर्ती हैं। प्रियंका इन सब से मिलीं और इलाज की जानकारी ली।
वाराणसी से सोनभद्र जाते हुए प्रियंका गांधी जैसे ही नारायणपुर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा कि मेरे वहां पर जाने से कोई कानून व्यवस्था पर असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि मुझे किसी कानून के तहत रोका गया। प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं संग वहीं धरने पर बैठ गईं। धरने पर बैठी प्रियंका ने कहा कि मुझे जिला प्रशासन के अधिकारी ऑर्डर की कॉपी दिखाए कि मुझे किस नियम के तहत रोका गया है। वहीं प्रशासन ने प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सोनभद्र के मूर्तिया गांव में धारा 144 लगी हुई है।
प्रियंका के साथ बनारस से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय, विधानमंडल दल के नेता एसएलसी अजय कुमार सिंह लल्लू, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र चौबे आदि भी धरना दे रहे हैं।
Published on:
19 Jul 2019 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
