24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी की राजनीति में आधिकारिक एंट्री, लिया महासचिव पद का चार्ज

अगले सप्ताह बनारस आएंगी। गंगा पूजन व दर्शन के साथ विशिष्ट जनों से मिलेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. भारतीय राजनीति में गांधी के परिवार के एक अन्य सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। अब प्रियंका के अगले सप्ताह बनारस आने की संभावना जतायी जा रही है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत 23 जनवरी को प्रियंका की राजनीति में एंट्री कराई थी। उन्हें महासचिव चुनने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्ति किया था। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के तेजतर्रार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी महासचिव बनाते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा था।

इस बीच पारिवारिक कारणों से अमेरिका गईं प्रियंका गांधी 04 फरवरी को भारत लौटीं। भारत आने के साथ ही उन्होने पार्ट के लोगों से यूपी और खास तौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में राय मांगना शुरू कर दिया था। बड़ी तादाद में लोगों ने उन्हें अपने-अपने सुझाव दिए है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी अगले हफ्ते बनारस आएंगी। यहां गंगा पूजन के अलावा बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगी। साथ ही काशी के विशिष्ट जनों से मिल भी सकती हैॆ।