
Priyanka Gandhi
वाराणसी. कांग्रेस की पूर्वांचल, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के वाराणसी आगमन और यहीं कैंप करने के मद्देनजर उनकी निजी टीम के सदस्य वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के चुनाव अभियान की स्थिति का जायजा लिया। यह सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। बता दें कि प्रियंका गांधी पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के बाद कभी भी वाराणसी आ सकती हैं।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रियंका के पूर्वांचल दौरे के प्रभारी राघवेंद्र चौबे ने पत्रिका को बताया कि पांचवे चरण का मतदान छह मई को होना है। लिहाजा चार मई की शाम प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रियंका गांधी इसके बाद कभी भी बनारस आ सकती हैं। बता दें कि पांचवें चरण में ही रायबरेली और अमेठी में मतदान होना है। रायबरेली से यूपीए प्रेसिडेंट सोनिया गांधी और अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि पूर्वांचल में अंतिम दौर के लीकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के अभियान की जमीनी स्थिति समझने और नेतृत्व को रिपोर्ट करने के उद्देश्य से टीम प्रियंका गांधी की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को वाराणसी में रही। इस दौरान उम्मीदवार अजय राय सहित पार्टी के लोगों से मिलकल इलेक्शन कैंपेन की पूरी जानकारी ली। टीम के सदस्य केंद्रीय कार्यालय भी गए और वहां के लोगों से मिल कर चुनाव अभियान की स्थिति की जानकारी ली। खास तौर पर सोशल मीडिया के कामकाज के बारे में जाना। अपराह्न वे पूर्वांचल के अन्य क्षेत्रों के लिये रवाना हो गए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस ने दिया अजय राय को समर्थन
इस बीच शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के उत्तर प्रदेश महासचिव राकेश पाठक, प्रदेश सचिव कन्हैयालाल मिश्र, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के रविशंकर राजभर तथा वाराणसी जिला इकाई अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन पत्र सौंपा गया। मिश्र ने खजुरी स्थित कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचकर समर्थन पत्र एवं सक्रिय सहयोग आश्वासन दिया।
समाजसेवी संगठन देवालय पीठ, कंदवा ने भी कांग्रेस को समर्थन दिया।पीठ के मीडिया प्रभारी डॉ.के.एन.त्रिपाठी ने औपचारिक समर्थन पत्र सौंपा।
भाजपा नेता समर्थकों संग कांग्रेस में
पार्टी के मंडलीय प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छित्तूपुर वार्ड की लोको कालोनी में भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे दुर्गा शंकर सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अजय राय के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
राजातालाब में खुला पार्टी का चुनाव कार्यालय
उधर शुक्रवार की शाम राजातालाब में सेवापुरी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, प्रो.सतीश कुमार राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा तिवारी, छावनी बोर्ड पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, अपना दल (कृष्णा पटेल) प्रदेश सचिव रामलाल पटेल, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षगण अशोक सिंह एवं अभय तिवारी, जनार्दन सिह, श्रीराम केसरी,आनन्द सिंह पिंकू, आशीष सिंह,रामजीत राम पाठक,ज्वाला मिश्रा, राजेश्वर पटेल, सुरेश शर्मा, शैलू सिंह, श्रीप्रकाश सिंह,संतराम कुशवाहा, गुलाम हासमी आदि ने विचार रखे। संचालन भगवतीधर दुबे ने किया।
इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने प्रतिष्ठित गढ़वा घाट आश्रम पहुंचकर जहां आरती में भाग लेने के साथ आश्रम पीठाधीश महंतश्री से आशीर्वाद अर्जित किया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
03 May 2019 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
