19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections: प्रियंका गांधी वाराणसी से नहीं लड़ेंगी चुनाव, इन दो जगहों से लड़ेंगी ?

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने यूपी की कमान अजय राय को सौंप दी। प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस ने होमवर्क शुरू कर दिया। यूपी में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर होमवर्क शुरू हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka_gandhi.jpg

कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी।

Lok Sabha Elections: पहले प्रियंका गांधी को वाराणसी चुनाव लड़ने की बात चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र से मोदी को सीधे टक्कर देने की बात चल रही थी। दूसरी ओर राहुल गांधी को अमेठी और सोनिया गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई।


ये माना जा रहाा था कि स्वास्‍थ्य के कारण सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी तो प्रियंका गांधी लड़ सकती है। इसी तरह कोर्ट के आदेश में अमेठी से राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी। अब राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिए संकेत
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने जिम्मेदारी मिलते ही एक्‍शन में आ गए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने पत्रकारों के सामने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इस दौरान अजय राय प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।


पंडित जवाहर लाल नेहरू तीन बार सांसद
फूलपुर सीट से खुद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू तीन बार सांसद रहे हैं। सिर्फ 2 बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली हैं। 7 बार कांग्रेस, 6 बार सपा, एक बार बसपा और दो बार जनता दल का कब्जा रहा है। इसी तरफ प्रयागराज में 7 बार कांग्रेस सांसद रहे हैं। 4 बार बीजेपी का कब्जा रहा। वाराणसी भी कांग्रेसियों का गढ़ रहा है। यहां से चुनाव लड़ने पर पूरे देश की निगाहें टिकेंगी। इन तीन सीटों के अलावा दो अन्य सीटें अभी तय नहीं की गई हैं।