
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
वाराणसी. भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ के बनारस में प्रचार को आ रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान, छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की भी मांग की है। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय को मांग पत्र भेजा है।
चुनाव की तैयारियों को तेज करने के क्रम मे जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने पीसीसी को पत्र लिखकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुल 16 राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं की मांग की है। प्रजानाथ शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर जी को लिखा है कि 77, लोकसभा वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय जी के समर्थन मे चुनावी जनसभा के संबोधन हेतु निम्नलिखित कांग्रेस नेताओं के नाम प्रेषित कर रहा हूं, कृपया कार्यक्रम सुनिश्चित कराने की कृपा करेंगे।
उन्होने कहा है कि आगामी दो मई से सोलह मई के बीच वाराणसी में रोड शो के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी जी का कार्यक्रम अति आवश्यक है।
स्टार प्रचारकों की सूची
1. राहुल गांधी
2. राजबब्बर
3. प्रियंका गांधी
4. अशोक गहलोत
5. कमलनाथ
6. श्री हरीश रावत
7. नवजोत सिंह सिद्धू जी
8. शत्रुघ्न सिन्हा
9. सचिन पायलट
10. ज्योतिरादित्य सिंधिया
11. इमरान प्रतापगढ़ी
12. नसीमुद्दीन सिद्दीकी
13. प्रमोद तिवारी
14. संजय सिंह
15. संजय निरुपम
16. प्रमोद कृष्णन
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
30 Apr 2019 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
