20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी यूपी में हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई मुसीबत, इन जिलों में हो सकती है बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद पूर्वांचल और आसपास के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कुछ जिलों में बारिश हो सकती है...

2 min read
Google source verification
Weather Update Meteorological Department new Prediction Rajasthan these districts 31 December and 1 January 2026 Rain alert

फाइल फोटो पत्रिका

वाराणसी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई हल्की बारिश के बाद पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां शुक्रवार की सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे और एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में घने बादल छाए रहे और तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में इसी तरह की गिरावट रहेगी और एक बार फिर गुलाबी ठंड दस्तक देगी। वाराणसी समेत कई जिलों में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ली है।

एकबार फिर गुलाबी ठंड देगी दस्तक

पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हुआ है जिसका असर भारत में देखने को मिल रहा है। वाराणसी में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान पूर्वाचल में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है, जिसके कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा।

उत्तराखंड में बर्फबारी के संकेत

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बर्फबारी के संकेत दिए हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वांचल के लोगों को 24 फरवरी के बाद राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग