26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा भैया की पार्टी का झंडा जारी, इस रंग ने मचायी राजनीतिक दलों में खलबली

लोकसभा चुनाव 2019 में उतरेंगे प्रत्याशी, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Google source verification
Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

वाराणसी. कुंडा के क्षत्रिय बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी का नया झंडा जारी हो गया है। झंडे के रंग ने राजनीतिक दलों में खलबली मचा दी है। राजा भैया ने पहले ही नयी पार्टी बनाने का ऐलान किया था साथ ही संसदीय सीटों पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी अब चुनावी ताल ठोकने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े:-मुलायम की कुंडली में है ऐसा योग, जो लोकसभा चुनाव 2019 में शिवपाल या अखिलेश की बदल देगा किस्मत

राजा भैया की नयी पार्टी का नाम जनसत्ता दल है। राजा भैया के राजनीतिक दल का झंडा हरा व पीले रंग का है और झंडे पर अभी राजा भैया की फोटो लगायी गयी है। राजा भैया का नया झंडा जारी होने से उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ गया है। राजा भैया की पार्टी का झंडा हरा व पीले रंग को लेकर राजनीतिक दलों में खलबली मची है। अभी तक पीले रंग के झंडे का प्रयोग ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) करती आयी है अब राजा भैया की पार्टी भी इसी रंग का उपयोग करने वाली है। मतलब साफ है कि सभी वर्ग को लोगों को पार्टी से जोडऩे के लिए इस रंग का प्रयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त हरा रंग को एक धर्म विशेष से जुड़ा हुआ माना जाता है। राजा भैया की पार्टी ने हरा रंग का प्रयोग कर धर्म व जाति की दीवार तोडऩे का काम किया है। अब देखना है कि राजा भैया की पार्टी के झंडे का रंग लोकसभा चुनाव 2019 में कितना काम आता है जब एक तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी चुनाव लड़ेगी तो दूसरी तरफ राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव का महागठबंधन होगा। इनके बीच राजा भैया व शिवपाल यादव को अपनी पार्टी की ताकत दिखाने की चुनौती होगी।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया की युवा सेना ने बुक करा दी ट्रेन, कहा यूपी ही नहीं इन राज्यों से भी आयेंगे लोग

IMAGE CREDIT: Patrika

क्षत्रियों के बड़े नेता माने जाते हैं राजा भैया
राजा भैया को अभी क्षत्रियों को बड़ा नेता माना जाता है। कुंडा से राजा भैया बिना किसी राजनीतिक दल के सहयोग से चुनाव जीतते आये हैं। राजा भैया ने अपनी पार्टी बना ली है तो अब उन्हें सभी जाति व धर्म के लोगों को जोडऩे की चुनौती होगी। राजा भैया यह बात जानते हैं इसलिए उन्होंने पार्टी का नाम व झंडे का खास रंग रखा है। राजा भैया के समर्थकों ने पहले ही 30 नवम्बर के लिए स्पेशल ट्रेन बुक कराई है ताकि लखनऊ में होने वाली रैली में लाखों की भीड़ जुटायी जा सके।
यह भी पढ़े:-यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी मंत्रियों को मिली नयी जिम्मेदारी, मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग