25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस को चकमा दे नाक के नीचे से निकल गया रेप और धर्म परिवर्तन का आरोपी; होटल में ले जाकर किया था युवती का शारीरिक शोषण

Rape Accused Absconds: पुलिस को चकमा देकर रेप और धर्म परिवर्तन का आरोपी फरार हो गया। उस पर होटल में ले जाकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
accused of rape and religious conversion escaped from police custody varanasi crime news

पुलिस को चकमा दे नाक के नीचे से निकल गया रेप और धर्म परिवर्तन का आरोपी

Rape Accused Absconds: वाराणसी में पहचान छिपाकर शादी करने, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में आफताब अंसारी उर्फ अमित कुमार समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में एक और बड़ा मोड़ तब आया, जब मुख्य आरोपी कथित तौर पर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

शादी समारोह में हुई मुलाकात, काम दिलाने के बहाने बढ़ी नजदीकियां

पीड़िता, जो कैटरिंग में वेटर का काम करती है उसने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2024 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात हरहुआ के रसूलपुर निवासी आफताब अंसारी से हुई थी। आरोप है कि उसने अपना नाम अमित कुमार बताकर खुद की पहचान छिपाई और ठेके पर वेटरों को काम दिलाने की बात कहकर भरोसा जीता। शिकायत के मुताबिक, मोबाइल नंबर लेने के बाद आरोपी ने काम दिलाने के बहाने नजदीकियां बढ़ाईं और युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया।

होटल ले जाकर शोषण का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि काम दिलाने के नाम पर आरोपी उसे कैंट स्टेशन के सामने परेडकोठी स्थित एक होटल में ले जाता रहा, जहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। युवती का कहना है कि बाद में आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और 25 मार्च को चौकाघाट स्थित काली मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में विवाह भी किया गया। पीड़िता के मुताबिक, शादी में उसके परिवार की ओर से करीब 1 लाख रुपये नकद भी दिए गए थे।

शादी के बाद सामने आई पहचान, धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया और लहरतारा की नई बस्ती में किराये के कमरे में रखने लगा। कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि आरोपी मुस्लिम है और उसने अपनी पहचान छिपाई थी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का दबाव बनाने लगा।

परिवार पर भी दबाव बनाने के आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे अपने रसूलपुर स्थित घर भी ले गया, जहां उसके पिता नवी रसूल, मां गंगाजली और भाई मिठू अंसारी ने भी कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। शिकायत में आरोपी के भाई मिठू अंसारी पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों भाई गरीब और असहाय लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते हैं।

हिरासत से फरार हुआ आरोपी

मामले में शुक्रवार दोपहर आरोपी आफताब अंसारी को हिरासत में लिया गया था, लेकिन शाम करीब सात बजे वह कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

4 आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

DCP काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

कई पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शादी, पहचान छिपाने, शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव और फरारी जैसे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।