
Roadways bus
वाराणसी. रोडवेज की ग्रामीण डिपो बेड़े से 20अनुबंधित बस जुडऩे वाली है। होली से पहले यह बस जुड़ गयी तो ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। ग्रामीण डिपो में इस समय 63 बसो का संचालन किया जा रहा है। 20 बस के बढ़ जाने से यात्रियों को सीट के लिए मारामारी नहीं करनी होगी।
यह भी पढ़े:-काशी महाकाल एक्सप्रेस में बदल गया शिव मंदिर का स्थान, अब यहां पर हो रही पूजा
गांव से शहर को जोडऩे वाली ग्रामीण संकल्प योजना के तहत ही इन बसों को जोडऩे की योजना है। ग्रामीण डिपो से वाराणसी-आजमगढ़, वाराणसी-शक्तिनगर, वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर यह बस चल रही है। ग्रामीण क्षेत्र की परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए बेड़े की ताकत बढ़ाने की तैयारी है। मार्च में होली का पर्व पडऩे वाला है। होली पर अन्य जिलों से अपने गांव लौटने वाले ग्रामीणों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। ग्रामीण डिपो से कम बसों का संचालन होने से उसमे भीड़ रहती है। होली के समय तो सीट के लिए मारामारी की स्थिति बन जाती है ऐसे में अधिक बसे जुडऩे से ग्रामीणों को सबसे अधिक फायदा होगा। वह आराम से त्योहार मनाने अपने घर पहुंच जायेंगे। बसों की संख्या बढऩे से इन्हें उन रूट पर भी चलाना संभव होगा। जहां पर बसों की संख्या कम है या ग्रामीण डिपों की बस चलती ही नहीं है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय के अनुसार होली से पूर्व ही 20 अनुबंधित बसों का संचालन आरंभ करा दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे में हुई डेढ़ गुना वृद्धि, इनको होगा लाभ
Published on:
20 Feb 2020 06:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
