
आकांक्षा सिंह के आखिरी लाइव का स्क्रीनशॉट(बायें)दायें में समर सिंह
वाराणसी के होटल सौमेंद्र में मृत मिली एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक्टर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। समर सिंह पर आकांक्षा का परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। उसे आकांक्षा का ब्वॉयफ्रेंड बताया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद समर ने इन सवालों के जवाब दिए हैं।
25 मार्च को हुई थी समर और आकांक्षा की बात
सूत्रों ने समर ने पुलिस को बताया है कि उनकी और आकांक्षा की ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। समर ने कहा है कि उसकी और आकांक्षा की आखिरी बातचीत 25 मार्च की रात को हुई थी। जो बहुत कम देर के लिए हुई थी।
समर का कहना है कि आकांक्षा ने ही उसको कॉल किया था। शोरशराबा ज्यादा हो रहा था, इसलिए 5-6 सेकेंड बाद उसने फोन काट दिया था। बात शुरू होने से पहले ही फोट कट गया था। अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि आकांक्षा ने 25 मार्च की रात को एक पार्टी की थी। इस पार्टी के बाद वो होटल में पहुंचीं थीं। ऐसे में समर सिंह के शोर शराबे वाली बात ये लगता है कि आकांक्षा ने उसको पार्टी से कॉल किया था। हालांकि सच क्या है, ये तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।
बता दें कि 26 मार्च की रात को आकांक्षा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। एक तरफ पुलिस मामले को अभी तक आत्महत्या के तौर पर देख रही है। वहीं आकांक्षा का परिवार एक्टर समर सिंह पर आकांक्षा की हत्या का आरोप लगा रहा है।
Updated on:
08 Apr 2023 03:06 pm
Published on:
08 Apr 2023 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
