7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan 2023 : वाराणसी में कावरियों के रूट पर प्रतिबंधित रहेगी मांस की बिक्री, पकड़े जाने पर होगा मुकदमा

Sawan 2023 : सावन का महीना इस वर्ष 4 जुलाई से शुरू हो रहा है लेकिन अधिकमास लगने के कारण इस वर्ष सावन दो महीने तक रहेगा और इसमें 8 सोमवार होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Sawan 2023

Sawan 2023

Sawan 2023 : द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्रीकाशी विश्वनाथ को सावन माह में जलाभिषेक करने आने वाले कावरियों के रूट पर मांस और मीट की बिक्री बंद रहेगी। नगर निगम ने कावंड यात्रा वाले रूट पर मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध 4 जुलाई से शुरू होकर सावन ख़त्म होने तक प्रभावी रहेगा। इस नियम के विरुद्ध जाने पर वाराणसी नगर निगम का पशु चिकित्सा विभाग मुकदमा दर्ज करवा कड़ी कार्रवाई करवाएगी।

योगी सरकार के निर्देश के बाद जारी हुआ आदेश

इस सम्बन्ध में नगर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि देवाधिदेव महादेव का सावन में जलाभिषेक करने आने वाले कावरियों को इस वर्ष रास्ते में मीट (मांस) की दुकानों का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक आने वाले प्रमुख मार्गों पर इसकी बिक्री पर त्वरित आदेश के साथ रोक लगा दी गई है। यह आदेश मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जारी किया गया है। किसी की धार्मिक भावना आहत न हो इसके लिए सभी दुकानदारों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

दो दर्जन दुकानें हुई चिह्नित

नगर पशु चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के भोजुबीर, पांडेपुर, हुकुलगंज, लहुराबीर, मैदागिन, बेनिया,चितईपुर, मंडुवाडीह, महमूरगंज, रथयात्रा और लक्सा मार्ग होते हुए कावड़िया बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचते है। ऐसे में इस रूट पर करीब दो दर्जन मांस की दुकानों को चिह्नित किया गया है। उन सभी दुकानदारों को पहले से बता दिया गया है कि सावन महीने में वह दुकान नही खोलेंगे। यदि इसके बावजूद वह अपनी दुकानों को खोलते है तो उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।