22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BHU में वैज्ञानिक ने किया बड़ा दावा, मानव शरीर में बैक्टीरिया करते हैं आपस में बात

कांफ्रेंस के अंतिम दिन में डॉ शुभदीप को डॉक्टर लाल जी आवार्ड से सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
BHU News

BHU News

वाराणसी। बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय ADNAT 2023 रविवार को समाप्त हो गया। वैज्ञानिक डॉक्टर शुभदीप चटर्जी ने इस दौरानबैक्टीरिया को मानव शरीर के अंदर बात करने का दावा किया। उन्होंने कहा किबैक्टीरिया कम्यूनिकेट कर शरीर में बीमारियां फैलाते हैं। इनके कम्यूनिकेशन को रोकने के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवा लेना होगा ताकि ये कम्यूनिकेशन ब्रेक हो सके। तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से आये वैज्ञानिकों नेबैक्टीरिया और बायो बैंक पर अपने विचार रखे।


शरीर में बात कर विकास करता हैबैक्टीरिया

डॉक्टर शुभदीप चटजी ने अपने व्याख्यान में कहा की मनुष्य जिस तरह आपस में बात कर अपने विकास को मूर्त रूप देते हैं। ऐसे ही मानव शरीर मेंबैक्टीरिया कम्यूनिकेशन कर अपना विकास कर लेते हैं और पूरे शरीर में फैल जाते हैं।


बैक्टीरिया के इस विकास को ख़त्म करने के लिए ऐसी दवा का प्रयोग करें जिससे ये कम्यूनिकेशन ब्रेक हो और उससेबैक्टीरिया की बातें शरीर में न फैले और इंसान स्वस्थ रहे।


बैक्टीरिया पर इन्होने दिया व्याख्यान

ADNAT 2023 के अंतिम दिन प्रोफ़ेसर जॉर्ज वन ड्रीम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बैक्टीरिया पर अपना व्याख्यान दिया। वहीं आईआईटी गुवहाटी के प्रोफ़ेसर प्रियंकू ने अपने शोध कार्य को उपस्थित वैज्ञानिकों और प्रोफेसर्स के बीच साझा किया। साथ ही कॉटन विश्वविद्यालय के पुरात्तव विभाग के प्रफेसर मंजिल हजारिका ने भी अपने शोध कार्य को पेश किया।