18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Suicide Case : आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में दूसरा आरोपी संजय सिंह गिरफ्तार

Akanksha Dubey Suicide Case : वाराणसी पुलिस को कोर्ट ने आज ही समर सिंह की रिमांड कस्टडी दी है। उसके कुछ ही घंटे बाद दूसरे भी वाराणसी पुलिस ने दबोच लिया। ऐसे में आकांक्षा दुबे आत्महत्या की गुत्थी जल्द ही सुलझती नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
Akanksha Dubey Suicide

Akanksha Dubey Suicide Case : आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में दूसरा आरोपी संजय सिंह गिरफ्तार

वाराणसी। आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नामजद संजय सिंह को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान में संजय सिंह को गोईठहां अंडर पास से गिरफ्तार किया है।

संजय भी पुलिस की गिरफ्त में
वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम 27 मार्च से आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में नामजद आरोपी समर सिंह और संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी क्रम में बीते शुक्रवार को समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद आरोपी संजय सिंह की भी तलाश की जा रही थी। ऐसे में आज मिली सटीक सूचना के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

कल कोर्ट में किया जाएगा पेश
संजय सिंह को वाराणसी पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी और उसकी भी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी। संजय सिंह पर आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बेटी को जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था।

आज ही मिली है समर की रिमांड कस्टडी
गाजियाबाद से पकड़े गए समर सिंह की आज ही कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड कस्टडी ग्रांट की है। 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक कस्टडी रिमांड मान्य रहेगी जिसमे पुलिस कई अहम तथ्यों को सामने ला सकती है। वहीं समर सिंह का मोबाइल भी बरामद करवाना एक बड़ा टास्क होगा ।

आकांक्षा दुबे की मां ने दर्ज करवाया था केस
भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव बीती 26 मार्च को होटल सोमेंद्र में मिला था, जिसके बाद मां मधु दुबे ने पुलिस को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर समर सिंह और संजय सिंह के विरुद्ध नामजद एप्लिकेशन दी थी जिसपर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की थी । पुलिस ने इस मामले में अब दोनो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मधु दुबे ने हत्या करने का लगाया है आरोप
संजय सिंह और समरजीत सिंह दोनो पर मां मधु दुबे ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी तहरीर चेंज कर हत्या की जगह आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है ।