
Shahrukh Khan and Anushka Sharma
वाराणसी. फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रमोशन के लिए सोमवार को पहली बार बनारस आए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने जम कर मस्ती की। दोनों की मस्ती का आलम यह था कि वे बीच सड़क पर रुके और जा पहुंचे पान की गुमटी में। शाहरुख और अनुष्का को पान की गुमटी पर देख कर पान विक्रेता के भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही वहां दोनों के प्रशंसकों की भीड़ भी जमा हो गई। लेकिन उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों ने एक दूसरे को बनारसी पान खिलाया और चुहलबाजी भी की।
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रचार में व्यस्त है और इसी प्रचार के सिलसिले में अभिनेता पहुंचे थे बनारस की भूमि पर।
शाहरुख खान पान के कितने शौक़ीन है इस बात से तो हर कोई वाकिफ़ है। ऐसे में जब वह बनारस आएं और वहां का प्रसिद्ध बनारसी पान ना खाएं तो कुछ अधूरा-अधूरा सा लगना लाज़मी है। ऐसे में, बनारस पहुंचते ही अभिनेता ने अपनी टीम से बनारसी पान खाने की पेशकश की। शाहरुख ने सबसे पहले सुप्रसिद्ध बनारसी पान खाया। फिर बनारस में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच कर अपनी फिल्म का प्रचार किया।
देखें वीडियो-
इससे पहले 2006 में आई फ़िल्म "डॉन" में भी अभिनेता व अब के मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने बनारसी पान का लुत्फ उठाया था। लेकिन बनारस की भूमि पर जा कर उस पान को खाने का मज़ा ही कुछ ओर होता है। ऐसे में बनारस पहुंचते ही शाहरुख ने सबसे पहले मीठा पान से अपना मुंह मीठा किया फिर अपनी फिल्म का प्रचार किया।
कॉलेज पहुंच कर शाहरुख और अनुष्का ने वहां के छात्र-छात्राओँ संग खूब मस्ती की। एक तो वे दोनों सावन के महीने में काशी पहुंचे थे। काशी यानी बाबा विश्वनाथ की नगरी में। ऐसे में हर-हर महादेव का उद्घोष न हो ऐसा कैसे हो सकता है। पहले शाहरुख ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। फिर अनुष्का ने भी उसे दोहराया। इतना ही नहीं दोनों ने खांटी बनारसी अंदाज में अपने प्रशंसकों के लिए, 'जिया रजा बनारस' कह कर सबका दिल जीत लिया। शाहरुख ने कहा, यहां आ कर इतना प्रेम मिला जो कहीं और नहीं मिला। कहा कि फिर आऊंगा काशी और आप लोगों के लिए परफारमेंस करूंगा। शाहरुख ने कॉलेज के स्टूडेंट्स को डांसिंग स्टेप भी सिखाया। फिर हाथ जोड़ कर सबका अभिवादन किया और वापस लौट गए।
अनुष्का ने अपनी जिंदगी का खोला बड़ा राज़। बोली मैं यहीं (उत्तर प्रदेश) की हूं। अयोध्या में हुआ है मेरा जन्म।
बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में शाहरुख एक पंजाबी मुंडे हैरी की भूमिका में नज़र आएंगे और यह फ़िल्म 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।
Published on:
31 Jul 2017 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
