
मां दुर्गा
वाराणसी. सनातन हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस नवारत्र में ही मां गौरा कैलाश पर्वत से अपनी नैहर यानी धरती पर आती हैं। ऐसे में उनके आगमन व प्रस्थान के वाहन का भी संपूर्ण धरती पर खास प्रभाव पड़ता है। वैसे इस नवरात्र कुछ ऐसे योग बन रहे हैं जिससे समस्त मानव जाति का कल्याण होगा। हां! आगमन व प्रस्थान के वाहन को लेकर थोड़ी चिंता जरूर है।
काशी के प्रमुख ज्योतिषाचार्य पंडित वेदमूर्ति शास्त्री के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्र 29 सितंबर, रविवार से आरंभ हो रहा है। नवरात्र पूरे नौ दिन का होगा। महा अष्टमी 6 अक्टूबर व महानवमी 7 अक्टूबर को पड़ रही है। विजया दशमी 8 आक्टूबर को मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि देव्या: आगमनः शशि सूर्यो गजारूढा यानी माता रानी का आगमन हाथी पर हो रहा है जबकि प्रस्थान, यानी देव्या: गमन शनि भौमे दिने यदि साविजया चरणायुधयानकरिविकला, अर्थात अश्व यानी मुर्गे पर। उन्होंने बताया कि भगवती का आगमन गज़ पर है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका फल- अति वृष्टि या सुवृष्टि से माना जाता है। वहीं भगवती का प्रस्थान (गमन) मुर्ग़ा पर है जिसका फल- व्याकुलता या व्यग्रता से लिया जा सकता है।
ज्योतिषाचार्य शास्त्री ने बताया कि 29 सितंबर को वैसे प्रातःकाल से ही सर्वार्थसिद्धि योग है, ऐसे में कलश स्थापना किसी समय की जा सकती है। वैसे अभिजीत मुहूर्त दिन के 11::24 से 12:12 के मध्य है। इस बार 7 अक्टूबर को दोपहर 12:38 बजे तक नवमी मनाई जाएगी। जिसके बाद दशमी अगले दिन 8 अक्टूबर दोपहर 2:1 मिनट तक रहने वाली है। ज्योतिष के अनुसार यह बेहद शुभ माना गया है।
बताया कि इस बार नवरात्रों में बेहद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। अबकी नवरात्र में सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एकसाथ बनते नजर आएंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस सर्वसिद्धि योग को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस बार माता के भक्तों को मां की उपासना करने के लिए पूरे नौ दिनों का समय मिलेगा। जिसमें 2 दिन सोमवार पड़ेगा जो कि बेहद शुभ है। माना जाता है कि सोमवार के दिन मां दुर्गा की आराधना करने से साधक को उसके द्वारा की गई पूजा का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इसके अलावा नवरात्र के इन नौ दिनों में से 6 दिन विशेष योग बनने वाले हैं। जो भक्तों के लिए बेहद शुभ और फलदायी रहने वाले हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माता का धरर्ती पर आगमन होने से उसका असर हर राशि के जातक पर पड़ता है। ऐसे में जानते किस राशि के जातक के लिए कैसा रहेंगे नवरात्र के 9 दिन...
मेष -इस राशि के जातकों के लिए माता की उपासना के ये 9 दिन बेहद खास रहने वाले हैं। मेष राशि के लोगों को इन 9 दिनों में व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। हालांकि इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्या भी रह सकती है जैसे पेट में दर्द । इन लोगों को लाल फूलों के साथ लाल चंदन की माला से देवी का पूजन करना चाहिए।
वृषभ-इस राशि के व्यक्तियों को करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन शत्रु आपके रास्ते में आने की कोशिश करेंगे। अपने शत्रुओं से निपटने के लिए आपको नवरात्रों में सफेद चंदन की माला से देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
मिथुन -इस राशि के जातकों की नौकरी की तलाश इन नवरात्रों में पूरी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें। प्रसाद में मां को खीर को भोग लगाएं।
कर्क -इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। विशेष रुप से व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जिसकी वजह से आपको तनाव भी हो सकता है। इन लोगों को नवरात्र में सफेद चंदन की माला से जप करके माता रानी को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
सिंह-लंबे समय बाद इस राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इन लोगों को अपनी किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता को प्रसन्न् करने के लिए इस राशि के लोगों को पूरे 9 दिनों तक गुलाबी रत्न से बनी माला मंत्र जाप करने के लिए इस्तेमाल करनी चाहिए।
कन्या -इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इन लोगों को बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। इन लोगों को तुलसी की माला से गायत्री दुर्गा मंत्रों का जाप करना चाहिए।
तुला-इस राशि के जातकों को धन राशि के संयोग बन रहे हैं।
वृश्चिक -इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। इस राशि के जातक जल्द ही अपना कोई करोबार शुरु कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को नवरात्र में गरीबों की सहायता करने से लाभ होगा।
धनु -इस राशि के जातकों के घर में नवरात्र में मां लक्ष्मी का वास बने रहने के संकेत हैं। आप कोई नया वाहन, घर खरीद सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक माता को कोई पीली मिठाई का भोग लगाएं।
मकर- इस राशि के जातकों के खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। परेशानियों से बचने के लिए मां को भोग में हलवे का प्रसाद चढ़ाएं।
कुंभ -इस राशि के जातकों के लिए यह 9 दिन अच्छे रहने वाले हैं। आर्थिक तरक्की में आने वाली सभी बाधाएं जल्द दूर हो जाएंगी। इन लोगों को माता को उड़द से बनी दाल की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
मीन -इस राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में तरक्की होगी, यात्रा करते समय सावधानी बरतें। मां को प्रसन्न् करने के लिए पीली मिठाई और केले का भोग लगाएं।
Published on:
24 Sept 2019 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
