26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी को 2019 में वाराणसी सीट से हराने के लिये यह फिल्म स्टार उतर सकता है मैदान में, नाम पर सहमति लगभग तय

मोदी को उनके घर में मात देने के लिये विपक्ष की तरफ से एक साझा उम्मीदवार उतारने को लेकर चर्चा जोरों पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Aug 2018, 9:32 PM IST

Pm modi and Shaturghan sinha

पीएम मोदी और शत्रुघ्न सिन्हा

वाराणसी. पीएम मोदी को 2019 चुनाव में घेरने के लिये विपक्षी खेमे में रणनीति बननी तेज हो गई है। मोदी को उनके घर में मात देने के लिये विपक्ष की तरफ से एक साझा उम्मीदवार उतारने को लेकर चर्चा जोरों पर है। ऐसे में जो नाम सामने आ रहा है, उस पर विपक्ष के सभी दलों की सहमति लगभग तय है और वह नाम है फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा का। शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के टिकट पर वाराणसी लोकसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल बिहार के पटना साहिब से सांसद है और इन दिनों लगातार पार्टी में रहते हुए भी पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। फिलहाल ऐसी भी खबर आ रही है कि बीजेपी जल्द ही शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

बता दें कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गये थे, जहां भी उन्होंने बीजेपी को खरी- खरी सुनाई थी। इससे पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा वाराणसी में भी आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे और कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को उनके घर में घेरा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के चार साल के कार्यकाल में एक- एक बिंदु को हाइलाइट कर निशाना साधा था। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी के मुद्दे के साथ वाराणसी की समस्याओं को लेकर भी हमला बोला था।

वाराणसी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विपक्षी दलों के कई नेता एक मंच पर भी नजर आये थे। हाल में शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के विरोधी नेता के रूप में तेजी से सामने आये हैं, ऐसे में विपक्ष को उनके नाम पर कोई आपत्ति भी नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा को सपा, बसपा, कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय लोक दल का भी समर्थन हासिल होने की बात कही जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग