
वाराणसी में नौजवान बेटे की लाश देख सदमे में आई मां ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची GRP ने महिला के क्षत विक्षत शव को समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिले के लोहता थाना क्षेत्र के राम रायपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह गुरुवार रात करीब दस बजे वह बाइक से परमपुर रिंग रोड से घर आ रहे थे। रास्ते में ट्रक ने विनय की बुलेट में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने विनय को BHU ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां डॉक्टर ने विनय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब से मिली आईडी के जरिए शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।
दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही मृत युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनकी मां समलावती देवी भी पहुंचीं और अस्पताल में बेटे का शव देख बेसुध हो गईं। तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें परिजनों ने घर भेज दिया। सुबह परिवार के लोग समलावती को घर में न पाकर बेचैन हो उठे, उनकी खोजबीन शुरू हुई, तभी बनकट गांव के पास एक महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली। भागे भागे जब परिजन वहां पहुंचे तो समलावती की लाश देख होश उड़ गए। इधर बेटे विनय और मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मां, बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब परिवार में बड़ा बेटा विक्की ही बचा है, चार बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। विक्की के पिता अनिल सिंह की भी लंबी बीमारी के बाद कुछ महीने पहले ही मौत हो चुकी है।
Published on:
21 Mar 2025 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
