
ईवीएम की सुरक्षा में सपा नेता
वाराणसी. पड़ोसी जिले गाजीपुर, चंदौली सहित देश भर से ईवीएम को लेकर आ रही सूचनाओं के बाद वाराणसी में भी विपक्ष ने पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम के सामने डेरा डाल दिया है।
यहां यह भी बता दें कि कांग्रेस महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को ऑडियो मैसेज भेज कर स्ट्रांग रूम के सामने पहरेदारी करने को कहा है। उस संदेश का असर दिखा जब कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थक और जिले व शहर के पदाधिकारियों ने पहड़िया मंडी में मोर्चा संभाल लिया है।
वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव के समर्थक पहड़िया मंडी में ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के सामने डट गए है। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि 23 मई तक गठबंधन साथियों के साथ पहड़िया मंडी में ईवीएम की देख रेख करेंगे।
डॉ. पीयूष यादव का कहना था कि रात के समय डीसीएम में ईवीएम मशीन की अदला-बदली की जा रही है। लगातार विवादों और आरोपों के घेरे में रही ईवीएम इस लोकसभा चुनाव में भी विवाद और संदिग्धता को लेकर चर्चा में आ गई। वैसे तो इस मामले में कभी पूर्वांचल में कोई घटना नही हुई मगर इस बार इसने वाराणसी और पडोसी जिले चंदौली को ज़द में क्या लिया पूरे पूर्वांचल में हड़कंप मचा है। इस मामले में वाराणसी गठबंधन प्रत्याशी और उनके समर्थक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.पीयूष यादव बैठे रहे। वहीं अन्य जनपदों में भी सभी प्रत्याशी अब रतजगा करके ईवीएम की सुरक्षा में लग गए है।
मामले की जानकारी जैसे जैसे फैलती गई मौके पर भीड़ जुटती गई और हंगामे की स्थिति हो गई। इस दौरान कई तरह की नारेबाजी भी होने लगी। हालांकि मंडी समिति में मौजूद अधिकारी, कांग्रेस और सपा के नेताओं को समझाने की कोशिश करते रहे कि ईवीएम कि सुरक्षित है। किसी को कोई चिंता करने की बात नहीं है। मौके पर सी ओ कैंट अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
21 May 2019 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
