अभिषेक सोनपालिया इस रैप को लिखने के लिए तब प्रेरित हुए जब वह एक शादी के सिलसिले में बनारस गए थे। सुमित राज कश्यप ने गाने का म्यूजिक दिया है जबकि अभिषेक ने खुद इसे प्रोड्यूस किया है। अभिषेक के अनुसार इस वीडियो में वही है, जो उन्होंने बनारस में देखा और वहां रहने के दौरान महसूस किया।