25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Grahan: 2019 में लगने वाले हैं पांच ग्रहण, जानिए सही तारीख और समय

तीन हैं सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण

less than 1 minute read
Google source verification
Surya Grahan

Surya Grahan

वाराणसी. साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगने वाले हैं। जिनमें तीन सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। सबसे पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो जनवरी 2019 में होगा। उसके 15 दिनों बाद चंद्र ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है और ऐसी मान्यता है कि इसका विभिन्न राशियों पर प्रभाव होता है। आपको बता दें कि 2018 में भी कुल पांच ग्रहण लगे थे। जिसमें पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को हुआ था।


साल 2019 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब-कब लगने वाला है, यहां देखें-
चन्द्र ग्रहण 2019-
पहला चन्द्र ग्रहण- 21 जनवरी 2019- यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण रात्रि 09:03:54 से 12:20:39 बजे तक रहेगा।
दूसरा चन्द्र ग्रहण- 16 जुलाई 2019-यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। साल 2019 का यह दूसरा चंद्र ग्रहण दरअसल 16-17 जनवरी को पड़ रहा है। क्योंकि यह ग्रहण रात्रि 01:31:43 से शुरू हो जाएगा जो 04:29:50 तक रहेगा।


सूर्य ग्रहण 2019-

पहला सूर्य ग्रहण- 6 जनवरी 2019-यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार शाम 5:04 बजे से रात के 9:18 बजे तक रहेगा. इसकी अवधि 4 घंटे 14 मिनट होगी।


दूसरा सूर्य ग्रहण- 2 जुलाई 2019-साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई 2019 को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण रात्रि 11:31 बजे से 02:14 बजे तक रहेगा।


तीसरा सूर्य ग्रहण- 26 दिसंबर 2019-साल का तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। सुबह 08:17 से 10:57 बजे तक रहेगा। चुकी यह भारत में दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भी लगेगा।