20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाह संस्कार के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गंगा में नहाते समय डूबा किशोर, एनडीआरएफ तलाश में जुटी

वाराणसी जिले में दाह संस्कार में शामिल होने आए एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया एक युवक भी नदी में डूब गया। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार खोजबीन कर रही है। यह घटना रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट की है। […]

less than 1 minute read
Google source verification
The river's water level is falling rapidly due to irrigation and water leaking from dam gates.

करीब दो फीट कम हुआ डैम का पानी

वाराणसी जिले में दाह संस्कार में शामिल होने आए एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया एक युवक भी नदी में डूब गया। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार खोजबीन कर रही है। यह घटना रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट की है। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी हर्ष पटेल और अजीत पटेल पड़ोस में रहते थे। दोनों बेटावर घाट पर बांदीपुर निवासी लालजी पटेल की माता के दाह संस्कार में शामिल होने आए थे।

अचानक गहरे पानी में चला गया हर्ष

दाह संस्कार के बाद घाट पर मौजूद लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान हर्ष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अजीत भी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी में जाकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद हर्ष पटेल का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अजीत पटेल की तलाश अभी जारी है।

दोनों परिवार में मचा कोहराम

इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव के बड़ी संख्या में लोग बेटावर घाट पहुंच गए। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ और पुलिस की टीम युवक की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग