
वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके में एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है।
एसओजी-2 की टीम ने दी दबिश
जानकारी के मुताबिक, लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके में रेनबो गेस्ट हाउस में देह व्यापार की कई दिनों से सूचना मिल रही थी। इसके बाद एसओजी-2 की टीम ने मामले की पुष्टि करते हुए गेस्ट हाउस पर दबिश दी। इस दौरान देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाएं, एक कस्टमर 2 ब्रोकर, होटल मैनेजर और भवन स्वामी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
गेस्टहाउस में कई दिन से हो रहा था देह व्यापार
पुलिस ने गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार का यह काला कारोबार पिछले कई दिनों से इस गेस्टहाउस में किया जा रहा था। पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने सूचना की पुष्टि होने के बाद दबिश दी।
2 बंगाल और एक लखनऊ की महिला
छापेमारी के दौरान मुगलसराय (चंदौली) के मोहम्मद जफर, आजमगढ़ के राजू यादव, वाराणसी के सारनाथ के जितेंद्र कुमार, वाराणसी के रामनगर के सुनील कुमार, वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के अनिल पांडे और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 3 में से 2 महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जबकि एक लखनऊ से 3 दिन पहले ही इस गेस्ट हाउस में पहुंची थी।
कस्टमर लाना दलाल का था काम
पुलिस ने बताया है कि यह काला कारोबार दलाल के माध्यम से किया जाता था। मोहम्मद जफर और राजू यादव पर कस्टमर को लाने की जिम्मेदारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, ₹10 हजार कैश और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले में लंका थाने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Published on:
20 Feb 2026 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
