
कैंट रेलवे स्टेशन
वाराणसी. दीपावली त्योहार खत्म होने के साथ ही ट्रेन व बसों में घर जाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दीपावली का लोड थोड़ा कम हुआ है तो अब डाला छठ के चलते सीट के लिए मारामारी मची हुई है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया के गढ़ में चुनाव लड़ेगी यह पार्टी, इनको बनाया जायेगा प्रत्याशी
कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस स्टैंड का हाल बेहाल है। यहां पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है और उस अनुपात में लोगों को सीट नहीं मिलने से हंगामे की स्थिति मच रही है। रविवार को वापसी का टिकट लेकर जाने वालों की सबसे अधिक भीड़ थी। मुख्य रुप से दिल्ली व मुम्बई की ट्रेन की स्थिति खराब थी। इन रूटों की ट्रेन की सीट पहले ही फुल हो चुकी थी कई लोगों ने बसों के जरिए तो कुछ ने ट्रेन में खड़ा होकर सफर किया। लोगों को जब कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो उन्होंने थोड़ी दूर की यात्रा बस से की। इसके बाद जनरल बोगी में भी सफर करके घर वापस की।
यह भी पढ़े:-कार्यकर्ता होने की जरुरत नहीं इस योग्यता से मिल जायेगा सभासद व मेयर का टिकट
अब बिहार रुट पर हो रही भीड़
बिहार में सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा होता है। देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग इस त्योहार में घर रहना चाहता हैं जो लोग दीपावली के पहले ही घर पहुंच गये थे वह छठ के बाद ही वापस आयेंगे। इस बीच बहुत से ऐसे लोग भी है, जो छठ के पहले घर जा रहे हैं। इसके चलते सोमवार को कैंट व पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय) पर बिहार जाने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। पटना जाने वाले ट्रेन व बिहार के विभिन्न जिलों में जाने वाली बस में जगह नहीं मिल रही है। कई लोगों ने सीट के लिए टीटी को मैनेज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। ट्रेन व बस में जगह है ही नहीं, जिसके चलते किसी को सीट देना आसान नहीं है। छठ के बाद काशी में देव दीपावली देखने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है, यदि ऐसा होता है तो फिर से ट्रेन में थोड़ी भीड़ हो सकती है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने कद्दावर ब्राह्मण नेता को दिल्ली बुलाया, फूलपुर संसदीय सीट पर मिल सकता सपा व बसपा का समर्थन
Published on:
23 Oct 2017 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
