1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएचयू के दो छात्र गुटों में मारपीट पथराव, कई घायल दो को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 19 Mar 2020, 2:39 PM IST

बीएचयू के दो छात्र गुटों में मारपीट पथराव, कई घायल दो को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया

वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दो छात्र गुटों में एक बार फिर जमकर मारपीट हुई है। इस बवाल और पथराव में कई छात्रों को चोटें आईं है दो को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। बतादें कि मंगलवार की देर शाम बिरला छात्रावास ए में रहने वाले पवन सिंह की बिरला सी में रहने वाले कुछ छात्रों में लड़ाई हो गई। इस दौरान बिरला सी के छात्रों ने पवन की जमकर पिटाई कर दी। जैसे ही इस बातबमी जानकारी पवन सिंह के करीबियों को हुई वो भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। छात्रों के इस लड़ाई का असर ये हुआ की वहां की दुकानदरों तक भी पत्थर पड़ने लगे।

तत्काल इस बात की जानकारी इलाके के पुलिस को दी गई। चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़कर हॉस्टल के अंदर किया। मामले को शांत करने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने छात्र गुटों से बातचीत शुरू की। छात्रों का आरोप है बीते साल गौरव सिंह की हत्या कर दी गई थी। पवन की गिनती गौरव सिंह के खास मित्रों में होती है। इनका कहना है की गर्व की हत्या के बाद पवन पर हमला भी किसी बड़ी साजिश का ही नतीजा है। वहीं पवन का आरोप है कि वह विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर में छात्रों के साथ मौजूद था।

ये भी पढ़ें - बनारस में मिले कोरोना के चार नए संदिग्ध मरीज, बीएचयू में कराया गया भर्ती

इस दौरान सौरभ तिवारी, अभिषेक राय अपने साथियों के साथ उस पर पहुंचकर हमला कर दिए। छात्रों के दोनों गुटों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हमले में कई छात्रों को चोट लगी है। वहीं सौरभ तिवारी और अभिषेक राय को अधिक चोटें लगने के कारण ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा की मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।