10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में बोले UP के आयुष राज्यमंत्री दयालु, पंचकर्म और आयुर्वेद का हब बनेगी काशी

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद वाराणसी पहुंचे डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु का आयुष परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, काशी पंचकर्म एवं आयुर्वेद का हब बनेगा। डॉ दयालु ने कहा कि योग के साथ आयुर्वेद भी केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है।

2 min read
Google source verification
आयुष परिवार की ओर से राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु का स्वागत

आयुष परिवार की ओर से राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु का स्वागत

वाराणसी. योगी आदित्नाथ मंत्रिमंडल में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचने पर डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु का आयुष परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ दयालु ने कहा कि काशी पंचकर्म एवं आयुर्वेद का हब बनेगा।

योग के साथ आयुर्वेद भी केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में

आयुष मंत्री डॉ दयालु ने कहा कि योग के साथ आयुर्वेद भी केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशन मे उत्तर प्रदेश और विशेष रुप से काशी पंचकर्म एवं आयुर्वेद का हब बनेगा। इस मौके पर आयुष मंत्री ने विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा अगामी 22 से 24 अप्रैल तक भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद युवा महोत्सव संयोजनम्-2022 का पोस्टर तथा परिषद की नवसंवत्सर की डायरी का विमोचन किया।

ये भी पढें-DRI वाराणसी इकाई की बड़ी कामयाबी, 4 किलो विदेशी सोने के साथ 2 गिरफ्तार, दोनों राजस्थान के हैं निवासी

इन्होंने किया स्वागत

इससे पूर्व आयुष परिवार की तरफ से डॉ दयालु का औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा.भावना द्विवेदी तथा विश्व आयुर्वेद परिषद के पदाधिकारी डा. कमलेश द्विवेदी (राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख), डा. उमेश दत्त पाठक (कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी औषधि निर्माता प्रकोष्ठ), डा. मनीष मिश्र (शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी) डा. शैलेंद्र सिंह, कौशलेंद्र कुमार सिंह व डॉ. राजीव शुक्ला आदि प्रमुख रहे।

ये भी पढें-IIT BHU की बड़ी उपलब्धि, दिया इंटरनेट, वाईफाई का विकल्प, जानें क्या है ये विकल्प, कितनी होगी लागत और क्या-क्या काम करेगा...