21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nagar Nikay Chunav : वाराणसी में भाजपा ने अशोक तिवारी को घोषित किया मेयर प्रत्याशी, कल करेंगे नामांकन

UP Nagar Nikay Chunav : अतीक अहमद की हत्या के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लगा रखी है। ऐसे में किसी भी प्रकार का जुलूस निकलने की अनुमति नहीं होगी। वहीं महानगर कार्यालय से जारी हुई पोस्ट में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ashok Tiwari BJP

UP Nagar Nikay Chunav : वाराणसी में भाजपा ने अशोक तिवारी को घोषित किया मेयर प्रत्याशी, कल करेंगे नामांकन

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार रात वाराणसी सहित प्रथम चरण की चुनाव वाली सीटों पर मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वाराणसी से भाजपा ने काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी पर भरोसा जताया है। अशोक तिवारी सिगरा इलाके के माधोपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। अशोक सोमवार को अपना नामांकन करेंगे।

काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक तिवारी बने प्रत्याशी

काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी को भाजपा ने अपना मेयर प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने प्रथम चरण के नामांकन के समाप्त होने के कुछ घंटे पहले 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें माधोपुर, सिगरा निवासी अशोक तिवारी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी के भरोसे पर उतरूंगा खरा

इस सम्बन्ध में जब अशोक तिवारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ वर्षों का नाता है। उसकी जो रीति और नीति रही है उसे सशक्त और मजबूत करते हुए आगे ले जाने का प्रयास करूंगा। पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

कल होगा नामांकन

अशोक तिवारी सुबह दस बजे नामांकन करने जाएंगे। भाजपा महानगर कार्यालय के अनुसार नामांकन जुलूस कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका से शुरू होगा। इस जुलूस में कैबिनेट मिनिस्टर जयवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री भाजपा गोविन्द नारायण शुक्ला मौजूद रहेंगे।