3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बदले गए कई पीसीएस अधिकारी जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

इससे पहले भी भारी संख्या में हुआ है तबादला

2 min read
Google source verification

वाराणसी. पूर्वांचल में एक बार फिर बड़ी संख्या में पीसीएस बदले गए हैं। शासन ने गुरूवार को 70 पीसीएस का तबादला कर दिया। जिसमें जौनपुर के एसडीएम अयोध्या प्रसाद को एसडीएम इलाहाबाद, उपजिलाधिकारी अमेठी मोती लाल यादव को एसडीएम जौनपुर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर मंगलेश दूबे को जौनपुर, एसडीएम अमरोहा गंभीर सिंह को एसडीएम बलिया, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी प्रकाश चंद्र को एसडीएम आजमगढ़, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी प्रकाश चंद्र को एसडीएम आजमगढ़, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम इलाहाबाद निरंकार सिंह को एसडीएम मऊ, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी अभिषेक पाठक को एसडीएम लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी मऊ मनी लाल को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर, एसडीएम (न्यायिक) कानपुर देवी प्रसाद लाल को एडीएम भदोही हरीलाल यादव को मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा और मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ को एडीएम भदोही के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची यह महिला, कहा-मैं जिंदा हूं

बतादें कि 20 मई 2017 को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया था। सरकार ने यूपी में कुल 222 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानातंरण कर दिया था। जिसमें पूर्वांचल के 54 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी शामिल थे। पूर्वांचल में सबसे अधिक इलाहाबाद जिले अधिकारियों का तबादला हुआ था। जिनमें कुल 11 अधिकारियों शामिल थे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों और पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में छह अधिकारियों का स्थानातंरण हुआ है।

यह भी पढ़ें- BHU में हुए बवाल के बाद पुलिस पूर्वांचल के इन जिलों में दे रही दबिश, इन छात्रों पर दर्ज किया गया है मुकदमा

इसके अलावा पूर्वांचल में मऊ, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, मिर्जापुर, फतेहपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कौशांबी, सिद्धार्थनगर, भदोही और बलिया जिले में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।

Story Loader