
Up weather alert: अंडमान द्वीप के पास सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Dana)दो दिन बाद यूपी में वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में भयानक आंधी-पानी की वजह बन सकता है। मौसम विभाग ने 24 एवं 25 अक्टूबर को चमक-गरज के साथ भारी बारिश और धूलभरी आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है। 25 अक्टूबर के बाद यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों में ठंड बढ़ेगी।
दीवाली से पहले मौसम बदलेगा कई रंग
Up weather forecast: दीपावली त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ (Dana)के 24 अक्तूबर की सुबह ओडिसा-प. बंगाल के बीच समुद्री तट तक पहुंचने की संभावना है। उसका असर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और आसपास के जिलों में भी दिख सका है। जिससे बारिश के साथ ठंड और आंधी का भी सामना करना पड़ेगा।
Updated on:
23 Oct 2024 12:57 pm
Published on:
22 Oct 2024 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
