
UP Weather Forecast: बारिश और कोहरे के बावजूद बढ़ गया तापमान
UP Weather forecast Temperature rises: उत्तर प्रदेश में लगतार मौसम करवट ले रहा है। IMD ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का Yellow Alert जारी किया है। झांसी से लेकर लखीमपुरखीरी तक बारिश का अलर्ट है। उसके बावजूद IMD के अपडेट की मानें तो पिछले 24 घंटे में पिछले दिन हुई बारिश और कोहरे के बावजूद ज्यादातर जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। 3 दिसंबर को प्रदेश के वाराणसी मंडल में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। IMD के अनुसार यहां न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की और अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ऐसे में सोमवार की सुबह बिना कोहरे के हुई है। आसमान में सूरज है और हल्का बादल है।
16 जिलों में बारिश का Yellow Alert
भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में अगले कुछ घंटे में 5 से 15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इन जिलों में IMD ने बारिश का Yellow Alert जारी किया है। यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी के बीच बना हुआ है। ऐसे में देशांतर के साथ एक ट्रफ रेखा बनी हुई है जो बारिश करवा सकती है। IMD ने झांसी, जालौन, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, औरैया, कन्नौज, उनाव, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, बहराइच और लखीमपुर खीरी में Rain Forecast जारी करते हुए Yellow Alert किया है।
वाराणसी का तापमान
IMD के अनुसार वाराणसी में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह से ही सूरज निकला हुआ है। बादलों की आवाजाही लगी हुई है। वाराणसी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। सुबह और शाम हल्के कोहरे का भी फोरकास्ट है। वहीं चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में भी तापमान में बढ़ोत्तरी आंकी गई है। यहां भी आज का मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
Updated on:
04 Dec 2023 07:52 am
Published on:
04 Dec 2023 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
