
26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में शीतलहर के साथ घना कोहरा देखने को मिलेगा।
वाराणसी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और लगातार बने हुए पश्चिमी विक्षोभ ने मैदानी इलाकों में सर्दी का कहर शुरू कर दिया है। आईएमडी ने जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 23 दिसंबर से येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भयानक कोहरा पड़ने वाला है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है पर शीतलहर की दस्तक और मिस्ट फॉग का फोरकास्ट है। इसके अलावा वाराणसी मंडल में भी अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा पर सर्द हवाएं शीतलहर का एहसास करवाएंगी।
बढ़ेगी ठंड, क्या होगी बारिश?
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार पिछ्ले 24 घंटे पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहा। वहीं दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चल रही हवाओं ने शीतलहर का एहसास करवाया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा पर शीतलहर द्रस्ताक देगी और कोहरा छाएगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ जो हिमालय क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। वह मौसम परिवर्तन में बड़ा करक बन सकता है और बारिश करवा सकता है। वहीं वाराणसी मंडल में मौसम में जयदा परिवर्तन होने की सम्भवना नहीं है। रात में तापमान के गिरने से गलन के बढ़ने का पूर्वानुमान है।
कैसा रहेगा आज रात वाराणसी मंडल का मौसम ?
IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में वाराणसी के मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा पर शीतलहर दस्तक दे चुकी है जो गई है। वाराणसी मंडल में शुक्रवार को मौसम सर्द रहा। दिन में खिली धूप ने शाम होते ही मौसम में ठंडक ला दी। शाम 7 बजे वाराणसी में आसमान में छाए बादलों के बीच तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। यह तापमान रात ढलते 8 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है। वहीं चंदौली और जौनपुर में भी शाम 7 बजे आसमान में छाए बादलों के बीच तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं गाजीपुर में तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया और हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।
Published on:
22 Dec 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
