3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधे रास्ते से शादी तोड़ वापस आई दुल्हन, कहा- ससुराल दूर है, नहीं कर सकती सफर

Varanasi News: बनारस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक दुल्हन ने शादी के कुछ घंटो बाद ही यह कहकर शादी तोड़ दिया की मेरा ससुराल बहुत दूर है। मैं इतना लम्बा सफर नहीं कर सकती, मुझे अपनी मां के पास ही रहना है।

2 min read
Google source verification
varanasi news

वाराणसी में दुल्हन ने शादी से किया इंकार

वाराणसी की रहने वाली वैष्णवी की शादी रवि से तय हुई थी। घरवालों की मर्ज़ी से पहले दोनों की कोर्ट मैरेज हुई उसके बाद हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवाई गई। शादी के बाद विदाई हुई लेकिन जब दुल्हन कानपुर पहुंची तो उसका दिमाग घुमा और उसने कहा की मुझे अपने घर वापस जाना है। दुल्हन तब तक 400 किमी तक सफर तय कर चुकी थी। बाद में उसे पता चला की अभी उसे 900 किमी तक सफर और तय करना है।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे की लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

कानपूर के महाराजगंज में जब बारात चाय के लिए रुकी तब दुल्हन रोने लगी। पुलिसवालों के आने के बाद दुल्हन ने कहा की वो इस शादी को मानने से इंकार करती है। और जिद पर अड़ गई की अब उसे आगे नहीं जाना है जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन को वापस भेज दिया। दूल्हे को बिना दुल्हन के अपने घर वापस जाना पड़ा।

बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा
दुल्हन का कहना है कि पहले लड़के वालो ने अपना घर प्रयागराज बताया लेकिन अब ये मुझे बीकानेर ले जा रहे हैं। मैं 400 किमी का सफर तय कर चुकी हूं और बहुत ज्यादा थक गई हूं। मुझे ससुराल नहीं जाना है। मुझे अपनी मां के साथ ही रहना है। वहीं लड़के वालों ने कोर्ट मैरिज के पेपर दिखाए और कहा की लड़की पक्ष को पूरी जानकरी दी गई थी कि हम बीकानेर के रहने वाले हैं। पुलिस से जब दुल्हन की मां से बात की तो उनका कहना है की उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि लड़का बीकानेर का है। दुल्हन की मां ने बताया की उनके पति नहीं है। दुल्हन की मां ने भी शादी तोड़ने की बात कही उसके बाद दूल्हे को वापस अकेले जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- स्वरा भास्कर पहुंची ससुराल, शादी से लेकर अब तक की देखें खूबसूरत तस्वीरें


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग