9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर में लगी आग, लाखों की जीवनरक्षक दवाएं जलकर खाक

Varanasi News : पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर में स्थित एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सुबह करीब 4 बजे के आस-पास लगी। आग की सूचना पर पहुंचे फायर फाइटर ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

2 min read
Google source verification
Varanasi Fire News

Varanasi Fire News

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कोतवाली थानाक्षेत्र में स्थित पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी की एक दुकान में सोमवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दुकान के प्रथम तल से द्वितीय ताल तक पहुंच गयी जिससे लाखों की जीवन रक्षक दवाएं जलकर खाक हो गयी। सुबह 4 बजे लगी इस आग की सूचना पर 5 बजे पहुंचे फायर टेंडर ने सुबह 8 बजे तक काबू पा लिया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया।

अजय मेडिकल एजेंसी में लगी आग

सप्तसागर पूर्वांचल मंडी में स्थित अजय मेडिकल एजेंसी में तड़के आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को फोन किया। मौके पर पहुंचे वरुण गुप्ता ने बताया कि हमारी दवा की थोक की दुकान है। सुबह पौने पांच बजे हमें फोन आया कि आप की दुकान से धुआं निकल रहा और बहुत तेजी से आवाज आ रही है। इसके बाद हम फौरन दुकान पहुंचे और दुकान का शटर जो बहुत तेज जल रहा था उसे किसी तरह खोला गया तो अंदर से लपटें निकल रहीं थी।

फायर ब्रिगेड को दी सूचना

वरुण ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी। सुबह करीब सवा 5 बजे के आस-पास फायर टेंडर भी पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया है जो अभी भी जारी है। वरुण से जब नुकसान की बात पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि दुकान दो तल की है और ऊपर नीचे दूकान दोनों में आग लग गयी जय जिससे अभी तक सारी दवा जो दिख रहा है जलकर खाक हो गयी है।

ढूंढा जा रहा है कारण

वरुण से जब आग लगने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी आग पूरी तरह नहीं बुझी है। आग बुझने के बाद ही कारण पता चल पाएगा। वहीं फायर सर्विस के जवानों के अनुसार प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा जो जांच के बाद सामने आएगा।