
मदनपुरा में जलकर राख हुआ बनारसी साड़ी का कारखाना, फायर कर्मियों ने पाया आग पर काबू
वाराणसी। दशाश्वमेध थानक्षेत्र के ताड़तल्ला इलाके में सोमवार की रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इस मकान के प्रथम तल में बनारसी साड़ी की रंगाई का कारखाना है। आग लगने के बाद मोहल्ले वालों ने फायर सर्विस और पुलिस को सूचना दी और मकान में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। संकरी गली में स्थित मकान में आग लगने से मोहल्ले में हडकंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद रात 12 बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों की साड़ी और सामान जलकर ख़ाक हो चुका था। फायर ऑफिसर के अनुसार प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना होना प्रतीत हो रहा है, जांच के बाद आग के कारणों का पता चल सकेगा।
असलम के मकान में लगी आग
आग की सूचना पर मय फोर्स ताड़तल्ला पहुंचे एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि इस इलाके में बनारसी साड़ियों का काम हर घर में होता है। कहीं रंगाई, कहीं पालिश तो कहीं बिनाई का काम। सोमवार की रात स्थानीय निवासी असलम के मकान में रात करीब क्षेत्रवासियों ने धुआं उठते देखा तो घर वालों को सूचना दी तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
पुलिस और फायर सर्विस को दी सूचना
असलम ने इस बात की सूचना सर्विस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फ़ायरसर्विस की गाड़ियां सड़क पर ही रुक गईं क्योंकि संकरी गलियों में गाड़ियां का जाना संभव नहीं था। यहां से पाइप के रस्ते संकरी गलियों तक पानी ले जाया गया और फायर फाइटर्स ने जान पर खेलकर आग पर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
लाखों का माल जलकर स्वाहा
मकान के मालिक असलम ने बताया कि कारखाने में लाखों रुपए का माल कार के बाद और काम करने के लिए पड़ा हुआ था। सब जलकर राख हो गया है। सुबह होने पर सही आकलन लग पाएगा। बता दें कि इस संकरी गली में सैकड़ों घरों में साड़ी का ही काम होता है। यहां आग लगने के बाद उसे बुझाना हमेशा से टेढ़ी खीर रहा है।
Published on:
02 May 2023 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
