26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : पति संग श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंची भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा, किया नौका विहार

Varanasi news : भोजपुरी रियलिटी शो से सुर्खियों में आयी हॉट अदाकारा मोनालिसा विश्वनाथ धाम में भारतीय परिधान में अपने पति के साथ दिखाई दी। इसपर फैंस ने उन्हें खूब सराहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhojpuri Actress Monalisa

Bhojpuri Actress Monalisa

Varanasi News : भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा और उनके एक्टर पति विक्रांत ने मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इस बात की जानकारी ऐक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए दी है। 4 फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा है कि दर्शन कर खुद को ब्लेस्ड महसूस कर रही हैं।

टॉप की ऐक्ट्रेस हैं मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट और टॉप की ऐक्ट्रेस हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने पति के साथ शूटिंग के बीजी वक्त के बीच काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मोनालिसा ने धर्म की नगरी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और गंगा में नाव पर खड़े होकर खिंचाई तस्वीरों को साझा किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

ग्रीन सूट में गजब ढा रहीं मोनालिसा

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं मोनालिसा और उनके पति ने धाम में फोटो शूट करवाया तो फैंस ने उन्हें जमकर सराहा है। ग्रीन सूट में गजब ढा रही मोनालिसा के साथ उनके पति विक्रांत सफेद शर्ट में फैब रहे हैं। मोनालिसा ने इंटाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है 'श्रीकाशी विश्वनाथ की जय।' बता दें कि इन दिनों मोनालिसा और विक्रांत सिंह भोजपुरी सिनेमा के साथ ही रियल्टी शो के लिए काम कर रहे है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग