17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य मनोनीत

Varanasi News : हंसराज विश्वकर्मा को एमएलसी पद पर मनोनयन कर एक बार फिर भाजपा ने बनारस से पिछड़ों को एकजुट करने का सन्देश दिया है। हंसराज विश्वकर्मा को बनारस के पिछड़ों का बड़ा नेता माना जाता है।

2 min read
Google source verification
HANSRAJ VISHWKARMA

Varanasi News : भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य मनोनीत

वाराणसी। विधान परिषद् की 6 खाली सीटों पर सोमवार की शाम राज्यपाल ने 6 सदस्यों का मनोनयन कर दिया। इसमें भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी शामिल हैं। इस सूचना के बाद हंसराज विश्वकर्मा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हंसराज विश्वकर्मा ने एमएलसी बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का धन्यवाद दिया और इस पद पर रहते हुए काशी को विकास की सीढ़ियों पर ले जाने का संकल्प लिया।

54 वर्षीय हंसराज 34 वर्षों से सक्रीय राजनीति में

वाराणसी में पिछड़ों का नेता माने जाने वाले जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा ने एमएलसी का मनोनयन कर पद और जिम्मेदारी बढ़ा दी है। साल 1989 में बूथ की जिम्मेदारी से एमएलसी तक हंसराज विश्वकर्मा को सभी एक सुलझा हुआ नेता मानते हैं।

राम मंदिर आंदोलन में रहे शामिल

हंसराज विश्वकर्मा ने राम मंदिर आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने उस समय सरकार के विरोध में पार्टी को मजबूती देने का काम किया और बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक राम मंदिर आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

लड़ चुके हैं विधानभा का चुनाव

कल्याण सिंह के करीबी रहे हंसराज विश्वकर्मा ने कल्याण सिंह के बगावती तेवर के समय में भी उनका साथ नहीं छोड़ा था। उनकी पार्टी के सिम्बल पर वाराणसी की कैंट विधानसभा से किस्मत आजमाई पर करारी शिकस्त मिली पर कल्याण का साथ नहीं छोड़ा। कुछ दिन बाद जब कल्याण सिंह ने भाजपा में वापसी की तो हंसराज विश्वकर्मा ने भी वापस भाजपा का झंडा थाम लिया।

2019 और 2022 के इलेक्शन में वाराणसी में किया बड़ा काम

जिलाध्यक्ष रहते हुए हंसराज विश्वकर्मा की रणनीति के सभी कायल हैं। साल 2019 और 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा को वाराणसी में बड़ी जीत के लिए जी जान लगा दी और भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की।