8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : प्रह्लादघाट में दिनदहाड़े महिला से टप्पेबाजी, झांसा देकर उड़ा लिया मंगलसूत्र और सोने की चेन

Varanasi News: प्रह्लादघाट इलाके में दोपहर में एक महिला से टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े टप्पेबाजी की और मंगलसूत्र और सोने की चेन ले उड़े।

2 min read
Google source verification
Varanasi News Chain and mangalsutra snatched woman in broad daylight in Prahladghat

प्रह्लादघाट में दिनदहाड़े महिला से टप्पेबाजी।

Varanasi News: आदमपुर थानक्षेत्र के प्रह्लादघाट इलाके में पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर टप्पेबाजों ने सब्जी खरीद रही महिला को अपना निशाना बना लिया। महिला को पहले भरोसे में लिया और उससे कपूर खरीदवाया। कुछ ही देर में महिला को चक्कर आने लगा तो उसे ग्रहदशा खराब होने के झांसे में लिया और उसकी सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाशों की तलाश में लग गयी है। बता दें की शहर में डीजीपी मौजूद हैं। उसके बावजूद पुलिस की हिला हवाली से टप्पेबाजों ने घटना को आसानी से अंजाम दिया जबकि चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट मौजूद है और महिला चिल्लाते हुए दौड़ी भी थी, फिर भी टप्पेबाज भाग गए।

सब्जी लेने निकली थी महिला
भुक्तभोगी महिला किरण सिंह ने बताया कि वह प्रह्लादघाट की रहने वाली हैं और सब्जी लेने के लिए प्रह्लाद घाट सब्जी मंडी पहुंची थी। सब्जी ले ही रहीं थी कि दो युवक उनके पास पहुंचे और कहा कि प्रह्लाद घाट में कहीं मेडिकल कैम्प लगा है क्या हमें बता दीजिये हम लोग हरिद्वार से आये हैं। इसके बाद हमने कहा कि ऐसा कुछ यहां नहीं यही आप मछोदरी पर देख लें, तो उनमे से एक ने कहा कि हम लोग ब्रह्मण हैं और अभी तक मातारानी की पूजा नहीं कर पाए हैं हमें कपूर चाहिए।

दुकान से दिलवाया कपूर, फिर शुरू हुआ खेल
किरण सिंह ने बताया कि सामने की ही दुकान से उन्हें कपूर दिलाया। कपूर उनके हाथ में गया और कुछ ही देर बाद मुझे चक्कर आने लगा। मैंने उनसे कहा तो उसमे से एक ने कहा जो आप की ग्रहदशा खराब चल रही है। आप ने जो सोना पहना उसे उतारकर झोले में रख लीजिये। इसपर मैंने गले में पहनी हुई 12 ग्राम की सोने की चेन और और 10 ग्राम का मंगलसूत्र उतारी तो उसमे से एक ने कहा कि दीजिये मैं रखता हूं झोले में जैसे ही उन्हें दिया वो लेकर उसे फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें यूपी में 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का क्या है दाम

बाइक से आये थे चार लोग
महिला ने बताया कि में उनके पीछे दौड़ी तो वहां ठेला लगाने वाले ने बताया कि सब चार थे और दो लोग बाइक से तैयार थे। सब बाइक से राजघाट की तरफ भागे हैं। वहीं महिला ने 112 पर सूचना दी जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। वहीं स्थानीय पार्षद अभिजीत भरद्वाज लकी ने कहा कि हमने एसओ से बात की है और महिला अभी हमारे पास आयी थी, जल्द ही पुलिस अपराधियों को पकड़ लेगी।