
Varanasi News
Varanasi News : धर्म की नगरी काशी में त्यौहारों का सिलसिला रथयात्रा मेले से शुरू हो चुका है। काशी में आने वाले श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान को आवश्य पहुँचते हैं पर पिछले वर्ष तक कई श्रद्धालु ऐसे भी थे जो घाटों पर कपड़ा बदलने की अच्छी व्यवस्था न होने की वजह से सिर्फ आचमन कर वापस चले जाते थे। इसे ध्यान में रखते हुए दशाश्वमेध घाट पर फ्लॉटिंगे चेंजिंग रूम लगाए गए हैं। इनकी उपयोगिता सिद्ध हुई है और अब तक 4 लाख लोगों तक इसकी सुविधा पहुँच चुकी है। ऐसे में अब काशी के 6 प्रमुख घाटों पर फ्लोटिंग चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर 7 जुलाई को करेंगे।
काशी के घाटों पर दशाश्वमेध मॉडल होगा लागू
मोक्षदायनी गंगा नदी व उसके तटों पर बसे तीर्थों के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार श्रद्धालुओं के लिए अब एक नई सुविधा को विस्तार देने जा रही है। दरअसल, गंगा नदी में स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से वाराणसी में सफल रहे फ्लोटिंग चेंजिंग रूम के दशाश्वमेध मॉडल को अब वृहद स्तर पर लागू किया जाएगा।
महिलाओं को नहीं होना होगा असहज
काशी के घाटों पर गंगा स्नान करने के बाद महिलाओं और पुरुषों कपडा बदलने में असहज़ महसूस करते थे। गीली वस्त्र में घाट की सीढ़ियां चढ़कर अब महिला श्रद्धालुओं को ऊपर नहीं जाना पड़ेगा। इसे पानी में बनाया जा रहा है जिससे दूर -दूर से से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी सामना न करना पड़े। दशाश्वमेध घाट पर पायलट प्रोजेक्ट में बने फ्लोटिंग चेंजिंग रूम में अभी तक 4 लाख लोग इस्तमाल कर चुके है। इसकी जन उपयोगिता को देखते हुए और फ्लोटिंग जेटी चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जा रहा है।
इन 6 घाटों का हुआ चयन
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने जानकारी देते हुए बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दशाश्वमेध घाट पर फ्लोटिंग जेटी चेंजिंग रूम बनाया गया था। अब 6 और घाटों पर 5.70 करोड़ की लागत से राजेंद्र प्रसाद घाट, अस्सी घाट, शिवाला घाट, राजघाट, केदार घाट और पांच गंगा घाट पर फ्लोटिंग जेटी चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। हर फ्लोटिंग चेंजिंग रूम में 10 महिलाओं और 10 पुरषों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम होगा।
मई से लोगों को मिल रहा लाभ
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि स्नान करने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए दशाश्वमेध घाट पर जून में जेटी तैयार हो गई थी। रोजाना इस चेंजिंग रूम का इस्तमाल 5 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे हैं। जबकि बीते गंगा दशहरा में इसका प्रयोग 55 हजार लोगों ने किया। जून से शुरू हुई इस फ्लोटिंग जेटी चेंजिंग रूम की सुविधा लगभग अब तक 4 लाख से अधिक लोग ले चुके है। ऐसे में, पायलट प्रोजेक्ट की सफलता को ध्यान में रखकर और इसकी जन उपयोगिता को देखते हुए 6 और प्रमुख घाटों पर लगाए जाने की योजना को मूर्त रूप दिया गया है।
Published on:
06 Jul 2023 07:33 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
