7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : वाराणसी पुलिस की गांधीगिरी, कार चालक को माला पहनाकर किया चालान, जानिए वजह

Varanasi News : पुलिस ने जब कार मालिक को माला पहनाई तो सभी ने तालियां बजाई और पुलिस की सराहना की, इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा कि नो पार्किंग जोन में यदि आप वाहन खड़ा करेंगे तो आप का चालान किया जाएगा इसलिए शहर को जाम से बचाने और सही समय पर गंतव्य पर पहुंचने के लिए अपनी कार या बाइक पार्किंग जोन में ही पार्क करें।

2 min read
Google source verification
Varanasi Traffic Police

Varanasi News : वाराणसी पुलिस की गांधीगिरी, कार चालक को माला पहनाकर किया चालान, जानिए वजह

वाराणसी। भारत में लोकतंत्र है और हर किसी को आजादी है, लेकिन कभी-कभी यह आजादी लोगों की परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसे ही आजादी परेशानी का सबब बनी वाराणसी के कचहरी इलाके के नो पार्किंग जोन में। यहां एक व्यक्ति अपनी कार पार्क करके चला गया, जबकि यह नियमतः गलत है। फिर क्या मौके पर पहुंचे ट्रैफिक निरीक्षक ने भी गांधीगिरी दिखाई और एक फूलों की हार कार चालक को पहनाया, लोगों से ताली बजवाई और फिर काट दिया चालान ताकि दोबारा ऐसी गलती करने से पहले व्यक्ति को यह चालान याद रहे।

लोगों ने किया था सोशल मीडिया पर वायरल

कचहरी पर स्थित नो पार्किंग जोन में एक व्यक्ति देर शाम कार संख्या UP65 CX 2867 पार्क करके चला गया। इस गाड़ी के पार्क होते ही ट्रैफिक का निजाम बदल गया और आराम सेनिकलने वाले वाहन रुक कर निकलते देखे गए और जाम जैसी स्थिति होने लगी। यह देख क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को वायरल करना शुरू कर दिया और वाराणसी पुलिस से इसे हटवाने की डिमांड कर दी।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर

फोटो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस के फोन घनघनाने लगे और मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी पहुंचे और लोगों ने गाड़ी के मालिक के बारे में पूछा, पर कोई स्पष्ट नहीं बता पाया। अनुराग त्यागी ने बताया कि हम अभी गाड़ी को पुलिस लाइन ले जाने के लिए करें मंगवा रहे थे तभी गाड़ी मालिक मौके पर आ गए। उनसे जब पूछा गया कि यह नो पार्किंग है यहां कैसे पार्क की गाड़ी तो वो कुछ बोल नहीं पाए।

माला पहनाकर काटा इतने का चालान

अनुराग त्यागी ने इस कृत्य से जनता को होने वाली दुविधा को देखते हुए इस मामले को नजीर बनाने की सोची। इसके बाद फौरन एक माला मंगाई और उक्त व्यक्ति का माला पहनाकर सम्मान किया और फिर 2500 सौ रुपये चालान की रसीद काटकर पकड़ा दी। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।