
Varanasi Nagar Nigam
Varanasi News : किसी के यहां जब बच्चा पैदा होता है तो अक्सर लोग बच्चे के पैदा होने की खुशी में उसका बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना भूल जाते हैं, जिसके लिए अक्सर नगर निगम के चक्कर काटते लोग दिखाई देते हैं। ऐसे में नगर निगम की कार्यकारिणीं ने नई वयवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था में 21 दिन के अंदर यदि जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा तो सुका कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा तेज तर्रार महापौर ने सोमवार को हुई बैठक में एक महीने के लिए सीवर और जल कर में सरचार्ज एक महीने के लिए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है ।
मिलेगी एक महीने तक छूट, प्रस्ताव पारित
सीवर और जलकर के बकायेदारों को सरचार्ज में एक महीने तक छूट मिलेगी। इस फैसले पर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम की कार्यकारिणीं ने सोमवार को मुहर लगा दी। अब यह प्रस्ताव नगर निगम सदन में जाएगा। सदन की मंजूरी मिलते ही व्यवस्था जाएगी। महापौ ने बताया कि इस छूट का लाभ निगम क्षेत्र के 1.96 लाख भवन स्वामियों को मिलेगी। वो बिना बकाए के ही भुगतान कर सकेंगे। एक महीने बाद करदाताओं को दो महीने तक सरचार्ज के साथ भुगतान का मौका दिया जाएगा न जमा करने पर तीसरे माह नोटिस जारी की जाएगी।
वाराणसी में बकाया हैं लगभग 112 करोड़
नगर निगम के नियम के अनुसार सीवर और जल कर पर कुल बकाए की 15 फीसदी राशि सरचार्ज में देनी होती है। सीवर पर कुल 4 और जल क्र पर कुल 11 फीसदी सरचार्ज लगता है। वाराणसी में नगर निगम क्षेत्र में सीवर और जलकर का 112 करोड़ रुपया वसूला जाना है।
Published on:
18 Jul 2023 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
