
Varanasi News
Varanasi News : नगर निगम वाराणसी की पहली बैठक में ही नवनियुक्त महापौर अशोक तिवारी ने नई मिसाल पेश कर दी। उन्होंने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे महापौर के 'लाल गाउन' को बिना पहने सदन की कार्रवाई को संपन्न कराया। एक पार्षद ने इसपर सवाल किये तो उन्होंने कहा कि गाउन अंग्रजों की बनाई गई व्यवस्था का प्रतीक है। इस दौरान नगर निगम एक 100 वार्डों के विकास का खाका खींचा गया। इसमें 550 करोड़ के मसौदों पर सहमति बनी है।
बिना लाल गाउन पहने शुरू कराई सदन की कार्रवाई
महानगर की सरकार की कल बड़ी और पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उन्होंने नई परंपरा शुरू कर दी। महापौर को नियमतः करवाई शुरू करने के लिए चेयर पर बैठने के पहले पुराने व्यवस्था के अनुसार लाल गाउन पहनना पड़ता है। इस गाउन को बिना पहने ही महापौर अशोक तिवारी ने सदन की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया। तुरंत ही जिला कार्यसमिति के सदस्य और शिवाला पार्षद राजेश यादव चुल्लू ने उन्हें टोका और कहा कि लाल गाउन पहन लें।
महापौर ने कहा - लाल गाउन अंग्रेजों की बनाई व्यवस्था
इसपर महापौर अशोक तिवारी ने हंसते हुए कहा कि गाउन पहनकर सदन की कार्रवाई चलाना अंग्रेजों का बनाया नियम है। हम लोकतंत्र में रहते हैं। हमें और आप को शहर की जनता ने चुना है। हमारी गरिमा गाउन से नहीं बल्कि हमारे कामों से होनी चाहिए। मेरा विवेकाधिकार है इसलिए गाउन नहीं पहना है।
नए वार्डों को 10 करोड़ और पुरानों को 5
मिनी सदन की पहले बैठक में महापौर अशोक तिवारी ने 550 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगा दी। निगम की सीमा में शामिल हुआ दस नए वार्डों को विकास कार्यों के लिए 10-10 करोड़ रुपए और पुराने 90 वार्डों को विकास कार्य के लिए 5-5 करोड़ के मसौदे को पास किया गया। अब सदन से पास इस बजट को शासन को भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य कराए जाएंगे। सदन ने दस और प्रस्तावों पर मुहर लगाईं।
Published on:
28 Jun 2023 10:47 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
