14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : गंगा दशहरा पर वाराणसी में सदानीरा के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लगाई पुण्य की डुबकी

Varanasi News : भागीरथी के अथक प्रयासों और कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने अपनी जटाओं से गंगा की एक धारा को पृथ्वी पर छोड़ा था। यह दिन था ज्येष्ठ दशमी का, इस पवित्र दिन गंगा अवतरण पर हजारों श्रद्धालु पतित पवन गंगा की स्वच्छता का संकल्प लेकर गंगा स्नान कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News : धर्म की नगरी काशी में गंगा अवतरण दिवस, गंग दशहरा साथ मनाया जा रहा है। गंगा के सभी प्राचीन घाटों पर आस्थावान पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि को पड़ने वाले इस पर्व पर कशी में स्नान का महत्व है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक आस्थावानों का रेला मंगल बेला से गंगा में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं।

देर रात से ही उमड़ने लगे थे आस्थावान

काशी के प्रसिद्ध गंगा घाटों पर देर रात से आस्थावान उमड़ने लगे थे। महिलाओं के मनगल गीतों से घाट गुंजायमान थे। मंगल बेला के समय जैसे ही घाटों पर घंटे-घड़ियालों का शोर सुनाई दिया आस्थावानों ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाईं और मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने की सौगंध खाई।

दान-पुण्य का विशेष महत्व

घाट पुरोहितों के अनुसार गंगा में गंगा दशहरा के दिन स्नान करने का बड़ा महत्त्व है। इसके अलावा काशी में दान, उपवास और व्रत का भी। आस्थावान स्नान के बाद घाट किनारे मौजूद लोगों को वस्त्र और अन्य चीजें दान कर पुण्य कमा रहे हैं।

सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

काशी में गंगा दशहरा के पर्व के परिपेक्ष्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के गए हैं। सुरक्षा का नेतृत्व एसीपी दशाश्वमेध स्वयं संभाल रहे हैं। अल सुबह से ही घटाओं पर भ्रमणशील रहकर सभी को घाट के किनारे नहाने और गहरे पानी में न जाने की चेतावनी लगातार लाउड हेलर से पुलिस के जवान दे रहे हैं। इसके अलावा गंगा में एनडीआरएफ, पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।