वाराणसी

Varanasi News : चाय विक्रेता की भाभी देती थी गाली, इसलिए बनाया प्लान, जानिए क्या बोला ‘मस्तान’

Varanasi News : पैनिक डिसॉर्डर में यूज की जाने वाली यह दवा बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के मेडिकल स्टोर ने कैसे 3 पत्ते एक साथ दी इसपर भी वाराणसी पुलिस जांच कर रही है। लोगों की मानें तो नशा करने वाले इस दवा का इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं और यह आसानी से मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हो जाती है।

2 min read
May 27, 2023
Varanasi News

Varanasi News : जैतपुरा थानाक्षेत्र के गाजी मिया मजार के पास चाय बेचने वाले गौतम राजभर के परिवार के सात सदस्य बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट हैं, जहां उनकी तबियत अब ठीक है। वहीं गुलाबजामुन में अल्प्राज़ मिलाकर पूरे परिवार को मौत के मुंह में धकलने की प्लानिंग करने वाले दोनों शख्स पुलिस को गिरफ्त में हैं जिन्हे सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी नौशाद अली उर्फ मस्तान ने इस घटना का जिम्मेदार गौतम की भाभी को बताया जो उसके गौतम के घर जाने को लेकर हमेशा गाली-गलौज करती थी।

'मस्तान' ने खोला राज
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि जैतपुरा के दोषीपुरा में स्थित गाजी मियां की मजार पर रहकर मुजावरी करने वाले नौशाद उर्फ मस्तान (39) की शिकायतकर्ता बबलू चाय वाले से 15-16 साल पुराने दोस्ती थी। उसके बावजूद उसने उन्हें मारने की सोची। यह सोचने का विषय था। गिरफ्तारी के बाद मस्तान ने इसपर से राज उठाया और पूरी कहने बताई जिसे सुनकर एक बारगी पुलिस भी सकते में आ गई।

गौतम की भाभी देती थी आए दिन गाली, होता था अपमानित

मस्तान ने पुलिस के सामने राज खोलते हुए बताया कि गौतम राजभर के घर मेरा आना जाना था। हमारी दोस्ती अच्छी थी पर यह बात गौतम उर्फ बबलू की भाभी को नागवारा गुजरती थी और अक्सर वह मुझे गाली देती थी। एक दिन उसने मुझे मारने एक लिए भी दौड़ाया था। इससे मै अपमानित महसूस कर रहा था।

ऐसे बना प्लान

मस्तान ने बताया कि इस बता का जिक्र मैंने मजार के सामने रहने वाले मुमताज से बताया कि अक्सर झगड़ा होता है तो उसने कहा कि उससे भी अक्सर लड़ाई होती है। इसपर हम दोनों मिलकर अपमान का बदला लेने के लिए प्लान बनाया कि कोई ऐसा पदार्थ प्रसाद में मिलकर दिया जाए की पूरा परिवार खत्म हो जाए। इसपर हमने कबीरचौरा अस्पताल के सामने स्थित रक्षा अमेडिकल स्टोर से अल्प्राज के तीन पत्ते लिए और 25 मई को छविमहल के पास से 50 रुपए का गुलाबजामुन लेकर उसमे मिला दिया।

मजार का तबर्रुक कहकर खिलाया

गाजी मिया की मजार पर मुजावीरी करने वाले मस्तान ने अपने दोस्त गौतम को झांसे में लेते हुए दरगाह का प्रसाद (तबर्रुक) बताते हुए उसे वह डिब्बा दे दिया। उस डिब्बे का गुलाबजामुन घर वालों ने खाया और वो सभी बीमार पड़ गए और सभी को उलटी दस्त शुरू हो गया। फिलहाल सभी अब खतरे के बाहर हैं।

घर से भाग रहा था मुमताज, पुलिस ने पकड़ा

मस्तान की निशानदेही पर पुलिस मुमताज के घर पहुंची तो वह पिछले दरवाजे से भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। मुमताज (51 ) ने बताया कि उसके भी घर जाने से गौतम की भाभी नाराज रहती थी और गालियां देती थी उसके मन भी अपमान का बदला लेने की आग जल रही थी। इसलिए उसने नौशाद उर्फ़ मस्तान का साथ दिया।

Published on:
27 May 2023 11:08 am
Also Read
View All

अगली खबर